व्हाट्सएप पर बात करने के दौरान हम इमोजी का इस्तेमाल अपने एक्सप्रेशन को पेश करने के लिए करते हैं। केवल टेक्स्ट से हम अपनी बात का भाव सामने वाले यूजर को नहीं समझा सकते हैं, इसलिए इमोजी का इस्तेमाल करके हम इसे एक्सप्रेस करते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो इमोजी के जरिए हमारा काम आसान हो जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यही इमोजी आपके लिए मुसीबत भी बन सकते हैं। अगर आप भी व्हाट्सएप इमोजी का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, अब व्हाट्सएप पर 'रेड हार्ट' इमोजी भेजने पर आपको जेल तक हो सकती है। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी अरब में व्हाट्सएप पर 'रेड हार्ट' इमोजी भेजना क्राइम हो सकता है। दरअसल, सऊदी साइबर क्राइम एक्सपर्ट ने लोगों को व्हाट्सएप पर 'रेड हार्ट' इमोजी भेजने को लेकर चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी व्यक्ति को ये इमोजी भेजना हरासमेंट क्राइम माना जा सकता है।
WhatsApp Red Heart Emoji: व्हाट्सएप पर 'रेड हार्ट' इमोजी भेजना बन सकता है आपके लिए मुसीबत, हो सकती है जेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 23 Feb 2022 10:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन