फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WhatsApp Cashback Offer: व्हाट्सएप आपको दे रहा है 105 रुपये, यहां जानें कैशबैक लेने का क्या है प्रोसेस

Sat, 11 Jun 2022 03:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 11 Jun 2022 03:01 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Payment Cashback Offer of 105 Rupees Know How to Get benefits Full Details News in Hindi
WhatsApp Cashback Offer: व्हाट्सएप 105 रुपये का कैशबैक दे रहा है - फोटो : amarujala

WhatsApp Cashback Offer: आज के समय में मोबाइल यूजर्स की संख्या काफी ज्यादा है। लगभग हर दूसरा व्यक्ति मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है। वहीं, स्मार्टफोन आ जाने से तो इस्तेमाल करने वालों की संख्या में काफी इजाफा भी नजर आता है। कुछ एप और इंटरनेट की मदद से आप स्मार्टफोन में अपने कई काम चुटकियों में कर सकते हैं। यही नहीं, स्मार्टफोन लोगों के मनोरंजन और टाइम पास का एक अच्छा साधन भी बन गया है। कई तरह के सोशल मीडिया एप पर लोग अपना अकाउंट बनाकर ये सब करते हैं। वहीं, बात अगर मैसेंजर एप व्हाट्सएप की करें तो यहां पर लोग एक-दूसरे से बात करते हैं, अपने स्टेटस लगाते हैं आदि। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि व्हाट्सएप आपको 105 रुपये का कैशबैक दे रहा है? शायद नहीं, तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं ताकि आपको भी ये मिल सके। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

WhatsApp Payment Cashback Offer of 105 Rupees Know How to Get benefits Full Details News in Hindi
WhatsApp Cashback Offer: व्हाट्सएप 105 रुपये का कैशबैक दे रहा है - फोटो : istock

कितना मिलेगा कैशबैक?

  • अगर आप व्हाट्सएप के जरिए पेमेंट करते हैं, तो आपको 105 रुपये का कैशबैक मिल सकता है। दरअसल, एक पेमेंट पर आपको 35 रुपये और इस तरह तीन पेमेंट करने पर 35-35-35 रुपये मिलते हैं यानी कुल 105 रुपये आप हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 रुपया भी ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि, ये व्हाट्सएप कैशबैक चुनिंदा यूजर्स को सीमित समय के लिए ही दिया जा रहा है।
WhatsApp Payment Cashback Offer of 105 Rupees Know How to Get benefits Full Details News in Hindi
WhatsApp Cashback Offer: व्हाट्सएप 105 रुपये का कैशबैक दे रहा है - फोटो : istock

इस बात का रखना होगा ध्यान

  • अगर आप इस ऑफर्स का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको ये ध्यान रखना है कि सेंडर और रिसीवर यानी पैसे भेजने और प्राप्त करने वाले दोनों अकाउंट व्हाट्सएप पेमेंट पर होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp Payment Cashback Offer of 105 Rupees Know How to Get benefits Full Details News in Hindi
WhatsApp Cashback Offer: व्हाट्सएप 105 रुपये का कैशबैक दे रहा है - फोटो : istock

कैशबैक लेने का ये रहा प्रोसेस:-

स्टेप 1

  • कैशबैक प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले व्हाट्सएप एप पर जाना है, और यहां पर आपको उस नंबर को चुनना है, जिसे आपको पैसे भेजने हैं।
विज्ञापन
WhatsApp Payment Cashback Offer of 105 Rupees Know How to Get benefits Full Details News in Hindi
WhatsApp Cashback Offer: व्हाट्सएप 105 रुपये का कैशबैक दे रहा है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • नंबर पर जाकर पेमेंट के विकल्प पर क्लिक करें और फिर आपको अपना बैंक अकाउंट यहां जोड़ना है। इसके लिए 'गेट स्टार्ट' पर क्लिक करें और आगे के प्रोसेस को फॉलो करके अपना बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (ध्यान रहे बैंक से लिंक और व्हाट्सएप नंबर एक ही होना चाहिए) वैरिफाई करवाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed