आज के इस डिजिटल युग में फ्रॉड और ब्लैकमेलिंग की घटनाएं लगातार सामने निकलकर आ रही हैं। बीते कुछ सालों में इनसे जुड़े मामलों में एक रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिली है। फिशिंग अटैक करके किसी व्यक्ति के बैंक अकाउंट से पैसे निकालना हो या किसी का वीडियो बनाकर उसको ब्लैकमेल करना हो, ये घटनाएं अब आम हो चली हैं। ब्लैकमेलिंग से जुड़े कई मामलों में तो व्यक्ति डर की वजह से अपनी जीवनभर की कमाई ब्लैकमेलर को दे देता है। कई मामलों में तो इस तरह की घटना से इंसान इतना ज्यादा दहशत में आ जाता है कि वह खुदकुशी तक कर लेता है। इस तरह के कई मामले लगातार सामने निकलकर आते रहे हैं। ऐसे में आपको इस बारे में पता होना जरूरी है कि अगर कोई आपका वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग कर रहा है? इस स्थिति में बिना घबराए क्या करना चाहिए?
Cyber Crime: व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो बनाकर कोई कर रहा ब्लैकमेल, तो तुरंत करें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 19 Aug 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन