Raksha Bandhan 2024 Gift Ideas: आज रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार बहन और भाइयों के बीच के अटूट प्यार को दर्शाता है। रक्षाबंधन का पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बाद भाई अपनी बहनों को तोहफा देते हैं। अक्सर लोग अपनी बहनों को कपड़े, महंगी ज्वैलरी, स्मार्टफोन, गैजेट्स आदि चीजों को तोहफे के रूप में देते हैं।
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को दें ये खास तोहफे, जिंदगीभर बहना को रहेगा याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने चांदी के सिक्के
इस रक्षाबंधन के त्योहार पर अगर आप अपनी बहन को कुछ खास देना चाहते हैं तो आप उसको सोने या चांदी के सिक्के गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। ये काफी मूल्यावान होते हैं। समय के साथ सोने और चांदी के सिक्को का मूल्य बढ़ता रहता है। इस कारण भविष्य में इन्हें बेचकर अच्छे खासे पैसे जुटाए जा सकते हैं। यह तोहफा आपकी बहन को जीवनभर याद रहेगा।
एफडी
इस राखी के त्योहार पर आप अपनी बहन के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उसके नाम पर एफडी में निवेश कर सकते हैं। यह तोहफा आपकी बहन की फाइनेंशियल प्लानिंग करने में मदद करेगा।
फिक्स्ड डिपॉजिट एक सुरक्षित निवेश का विकल्प है। इसमें निवेश करने पर आपको किसी भी तरह के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप अपनी जरूरत के हिसाब से अपनी बहन के लिए कितनी भी राशि का निवेश इस स्कीम में कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड एसआईपी
इस रक्षाबंधन के त्योहार पर आप अपनी बहन के नाम पर किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनाकर निवेश शुरू कर सकते हैं। निवेश के इस क्षेत्र से अच्छा खासा रिटर्न मिल सकता है। ये आपकी बहन के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करेगा। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।