PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया था। 15वीं किस्त को जारी किए आज दस दिनों से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इसके बाद भी कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में किस्त के पैसे अभी तक नहीं आए हैं। देश में ऐसे किसानों की संख्या भी काफी अधिक है, जिन्होंने योजना में ई-केवाईसी और भू-सत्यापन कराया था। उसके बाद भी किसानों के खाते में 15वीं किस्त नहीं आई है। ऐसे में किसान काफी परेशान हैं। अगर आपके खाते में भी ई-केवाईसी और भू-सत्यापन कराने के बाद भी किसान सम्मान निधि योजना के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी और भू-सत्यापन कराने के बाद भी नहीं मिली 15वीं किस्त, तो तुरंत करें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन