गर्मी आते ही पंखे की जरूरत साफ नजर आती है। जहां हर वक्त लोग एसी या कूलर नहीं चलाते हैं, लेकिन पंखे को जब चाहें तब चला सकते हैं। पंखे की स्पीड को आप कम या ज्यादा भी कर सकते हैं। पर आपने कभी ये तो ध्यान दिया ही होगा कि पंखे की स्पीड कम हो जाती है। हो सकता है कि ऐसा ही कुछ हाल आपके घर के पंखे का भी हो, जिसकी स्पीड कम हो गई हो या हर रोज धीरे-धीरे करके कम होती जा रही है। अगर ऐसा है तो फिर जाहिर है कि आपके पंखे में एक दिक्कत है, जिसे आप चाहें तो ठीक कर सकते हैं और इसके बाद आप देखेंगे कि आपके पंखे की स्पीड फर्राटेदार हो गई है। तो चलिए बिना देर किए वो तरीका जानते हैं जिससे पंखे की स्लो स्पीड फिर से तेज हो सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"648855c53bd5a3e8d80bdcc8","slug":"what-to-do-if-fan-is-running-slow-in-summer-know-how-to-increase-ceiling-fan-speed-2023-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: इस गर्मी धीमा चलने लगा है पंखा तो तुरंत करें ये छोटा सा काम, स्पीड हो सकती है फर्राटेदार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: इस गर्मी धीमा चलने लगा है पंखा तो तुरंत करें ये छोटा सा काम, स्पीड हो सकती है फर्राटेदार
Wed, 14 Jun 2023 10:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 14 Jun 2023 10:06 AM IST
विज्ञापन
स्लो पंखे की स्पीड बढ़ाने के तरीके
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्लो पंखे की स्पीड बढ़ाने के तरीके
- फोटो : istock
- दरअसल, अगर आपके पंखे की स्पीड कम हो गई है, तो आपके पंखे के कैपेसिटर को बदलने की जरूरत है क्योंकि इसी की मदद से पंखा स्पीड पकड़ता है। इसलिए अगर पंखा स्लो चल रहा है, तो मार्केट से आप कैपेसिटर लाकर इसे बदलवा सकते हैं। नया कैपेसिटर लगाने के बाद आप देखेंगे कि आपके पंखे की स्पीड बढ़ गई है।
स्लो पंखे की स्पीड बढ़ाने के तरीके
- फोटो : istock
कैसे लगा सकते हैं?
- बात अगर कैपेसिटर लगाने के बारे में करें, तो वैसे तो आप किसी टेकनीशियन को बुलाकर ही इसे उनसे लगवाएं। लेकिन अगर आप चाहें तो आप भी इसे खुद बदल सकते हैं। बस इसके लिए आपको कैपेसिटर को निकालते समय उसकी जगह देखनी होती है और जैसे आपने पुराना कैपेसिटर निकाला है, ठीक वैसे ही नया लगाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्लो पंखे की स्पीड बढ़ाने के तरीके
- फोटो : istock
इस बात का भी रखें ध्यान
- वहीं, दूसरी तरफ अगर आपका पंखा स्लो चल रहा है, तो इसके पीछे एक और कारण हो सकता है और वो है पंखे पर लगी गंदगी। अगर पंखे की ब्लेड पर गंदगी जमा है, तो जाहिर है कि पंखे की स्पीड स्लो हो जाएगी।
विज्ञापन
स्लो पंखे की स्पीड बढ़ाने के तरीके
- फोटो : istock
- इसके लिए आपको कुछ-कुछ समय बाद अपने पंखे को साफ करते रहना चाहिए। आप पंखे की ब्लेड को पहले गीले कपड़े से और फिर सूखे कपड़े से साफ कर सकते हैं। बस ध्यान रहे कि पंखे की सफाई करने से पहले स्विच जरूर बंद कर लें।