Business Tips: अपनी आजीविका चलाने के लिए कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना बिजनेस करता है। दोनों में काम करने के तरीके से लेकर पैसे आने तक के तरीकों में अंतर होता है। पर अगर आप देखेंगे या किसी नौकरी वाले व्यक्ति से पूछेंगे तो वो बिजनेस को ही बेहतर बताता हुआ नजर आता है। यहां तक कि कई लोग भले ही पहले नौकरी करते हैं, लेकिन बाद में वो भी बिजनेस में उतर जाते हैं। हालांकि, बिजनेस करके आप नौकरी से ज्यादा पैसे कमा सकते हैं। पर इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें, क्योंकि बिजनेस करने के लिए आपके पास सही मॉडल और जानकारी होना बेहद जरूरी है। तो चलिए आज जानते हैं कि अगर आप बिजनेस शुरू कर रहे हैं, तो किन चार बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"642e966a21c6aeb73e035d1a","slug":"what-to-consider-before-starting-a-business-know-four-major-points-business-tips-2023-04-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Business Tips: बिजनेस शुरू करने से पहले इन चार बातों का रखें ध्यान, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Business Tips: बिजनेस शुरू करने से पहले इन चार बातों का रखें ध्यान, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में
Sat, 08 Apr 2023 12:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:05 PM IST
विज्ञापन
बिजनेस शुरू करते समय किन बातों का ध्यान रखना है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनेस शुरू करते समय किन बातों का ध्यान रखना है?
- फोटो : istock
बिजनेस शुरू करने से पहले इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-
नंबर 1
- बिजनेस शुरू करते समय पहले ये तय कर लेने की आपको शुरुआत में कितने पैसे निवेश करने हैं। कई लोग शुरुआत में ही ढेर सारे पैसे लगा देते हैं और फिर नुकसान होने पर पछताते हैं। इसलिए जितनी जरूरत हो शुरुआत में उतना ही खर्च करें।
बिजनेस शुरू करते समय किन बातों का ध्यान रखना है?
- फोटो : istock
नंबर 2
- आप जिस किसी चीज का भी बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं, तो आपको ये बात ध्यान रखनी है कि आप जो चीज बेचने जा रहे हैं उसकी डिमांड कितनी है। डिमांड जितनी ज्यादा होगी, बिक्री भी उतनी ही ज्यादा होगी। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आप अपना बिजनेस कहां शुरू कर रहे हैं। लोकेशन भी इसमें अहम रोल निभा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनेस शुरू करते समय किन बातों का ध्यान रखना है?
- फोटो : istock
नंबर 3
- आप जब कोई बिजनेस शुरू करते हैं, तो आपको उसमें भरोसे वाले लोग चाहिए होते हैं। इसलिए जिन लोगों को भी आप बिजनेस में काम करने के लिए अपने साथ लाएं वो भरोसेमंद हों। ऐसा इसलिए क्योंकि इन लोगों पर आपके बिजनेस का काफी कुछ टिका होता है।
विज्ञापन
बिजनेस शुरू करते समय किन बातों का ध्यान रखना है?
- फोटो : istock
नंबर 4
- लोग सबसे बड़ी गलती ये करते हैं कि जब उनका बिजनेस चलने लगता है, तो वो कमाई को खर्च कर देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। आपकी जो भी कमाई हो, उसमें से सीधे 50 प्रतिशत पैसे अलग रख दें। ये पैसे मुसीबत के समय आपके बिजनेस को उबारने में काम आ सकते हैं।