फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Tips: बिजनेस शुरू करने से पहले इन चार बातों का रखें ध्यान, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Sat, 08 Apr 2023 12:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 08 Apr 2023 12:05 PM IST
विज्ञापन
What To Consider Before Starting a Business Know Four Major Points Business Tips
बिजनेस शुरू करते समय किन बातों का ध्यान रखना है? - फोटो : istock

Business Tips: अपनी आजीविका चलाने के लिए कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना बिजनेस करता है। दोनों में काम करने के तरीके से लेकर पैसे आने तक के तरीकों में अंतर होता है। पर अगर आप देखेंगे या किसी नौकरी वाले व्यक्ति से पूछेंगे तो वो बिजनेस को ही बेहतर बताता हुआ नजर आता है। यहां तक कि कई लोग भले ही पहले नौकरी करते हैं, लेकिन बाद में वो भी बिजनेस में उतर जाते हैं। हालांकि, बिजनेस करके आप नौकरी से ज्यादा पैसे कमा सकते हैं। पर इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें, क्योंकि बिजनेस करने के लिए आपके पास सही मॉडल और जानकारी होना बेहद जरूरी है। तो चलिए आज जानते हैं कि अगर आप बिजनेस शुरू कर रहे हैं, तो किन चार बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

What To Consider Before Starting a Business Know Four Major Points Business Tips
बिजनेस शुरू करते समय किन बातों का ध्यान रखना है? - फोटो : istock

बिजनेस शुरू करने से पहले इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-

नंबर 1

  • बिजनेस शुरू करते समय पहले ये तय कर लेने की आपको शुरुआत में कितने पैसे निवेश करने हैं। कई लोग शुरुआत में ही ढेर सारे पैसे लगा देते हैं और फिर नुकसान होने पर पछताते हैं। इसलिए जितनी जरूरत हो शुरुआत में उतना ही खर्च करें।
What To Consider Before Starting a Business Know Four Major Points Business Tips
बिजनेस शुरू करते समय किन बातों का ध्यान रखना है? - फोटो : istock

नंबर 2

  • आप जिस किसी चीज का भी बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं, तो आपको ये बात ध्यान रखनी है कि आप जो चीज बेचने जा रहे हैं उसकी डिमांड कितनी है। डिमांड जितनी ज्यादा होगी, बिक्री भी उतनी ही ज्यादा होगी। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आप अपना बिजनेस कहां शुरू कर रहे हैं। लोकेशन भी इसमें अहम रोल निभा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What To Consider Before Starting a Business Know Four Major Points Business Tips
बिजनेस शुरू करते समय किन बातों का ध्यान रखना है? - फोटो : istock

नंबर 3

  • आप जब कोई बिजनेस शुरू करते हैं, तो आपको उसमें भरोसे वाले लोग चाहिए होते हैं। इसलिए जिन लोगों को भी आप बिजनेस में काम करने के लिए अपने साथ लाएं वो भरोसेमंद हों। ऐसा इसलिए क्योंकि इन लोगों पर आपके बिजनेस का काफी कुछ टिका होता है।
विज्ञापन
What To Consider Before Starting a Business Know Four Major Points Business Tips
बिजनेस शुरू करते समय किन बातों का ध्यान रखना है? - फोटो : istock

नंबर 4

  • लोग सबसे बड़ी गलती ये करते हैं कि जब उनका बिजनेस चलने लगता है, तो वो कमाई को खर्च कर देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। आपकी जो भी कमाई हो, उसमें से सीधे 50 प्रतिशत पैसे अलग रख दें। ये पैसे मुसीबत के समय आपके बिजनेस को उबारने में काम आ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed