फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: कब आ सकती है 14वीं किस्त और कौन किसान रह सकते हैं वंचित, यहां जानें

Sat, 08 Apr 2023 09:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 08 Apr 2023 09:49 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Kab Aayegi Know Which Farmers Can Remain Deprived Get Updates in Hindi
किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए लगभग हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जाता है। हर साल सरकार इन योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, ताकि शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों तक मदद पहुंच पाए। इसी तरह केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान योजना पर भी काफी पैसे खर्च करती है। इसमें साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये पात्र किसानों को दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को मिलता है। इसी कड़ी में इस बार 14वीं किस्त के रूप में भी किसानों को 2 हजार रुपये की किस्त मिलेगी, जिसका किसानों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि 14वीं किस्त कब आ सकती है और कौन से किसान इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है। तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Kab Aayegi Know Which Farmers Can Remain Deprived Get Updates in Hindi
किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : Istock

कब आ सकती है 14वीं किस्त?

  • 27 फरवरी 2023 को सरकार द्वारा किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त भेजी गई। सरकार इस पैसे को किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजती है। वहीं, बात अगर 14वीं किस्त की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि मई महीने में 14वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा का सभी को  इंतजार है।
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Kab Aayegi Know Which Farmers Can Remain Deprived Get Updates in Hindi
किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock

ये किसान रह सकते हैं किस्त से वंचित

नंबर 1

  • 14वीं किस्त जब भी जारी हो, लेकिन आप इस किस्त के लाभ से वंचित न रहें इसके लिए आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर या फिर घर से खुद ही पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in से ई-केवाईसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Kab Aayegi Know Which Farmers Can Remain Deprived Get Updates in Hindi
किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock

नंबर 2

  • पीएम किसान योजना से जुडे़ लाभार्थियों को भू-सत्यापन करवाना भी अनिवार्य है। अगर आप इसे नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इसे करवाने के लिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Kab Aayegi Know Which Farmers Can Remain Deprived Get Updates in Hindi
किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock

नंबर 3

  • ई-केवाईसी और भू-सत्यापन के अलावा कुछ और कारण हैं जिनकी वजह से आपकी किस्त अटक सकती है। इसमें आधार कार्ड का बैंक खाते से न लिंक होना, फॉर्म में गलती होना, बैंक खाता संख्या गलत होना आदि शामिल हैं। अगर आप इन चीजों को जल्द सही नहीं करवाते हैं, तो आप भी 14वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed