आज के समय में सारा काम इंटरनेट पर ही निर्भर हो गया है। बीते कुछ सालों में इंटरनेट की आवश्यकता बहुत बढ़ गई है। इस अत्याधुनिक युग में इंटरनेट हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। इसके बिना आज हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। इसकी मदद से हम अपने कई काम बड़ी आसानी से कर लेते हैं। ऐसे में इंटरनेट की सुविधा को और भी बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में क्वॉलकॉम ने वाई-फाई 6 के अपग्रेड की घोषणा की है, जिससे य़ूजर्स का एक्सपीरिएंस और भी बेहतर हो जाएगा। दरअसल, क्वॉलकॉम वाई-फाई 7 पर काम कर रही है, जो नेक्स्ट जनरेशन वायरलेस कनेक्टिविटी स्टैंडर्ड है। ये यूजर्स को वाई-फाई 6 के मुकाबले दोगुना इंटरनेट स्पीड देगा। साथ ही इसकी लेटेंसी भी अधिक होगी। अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर ये वाई-फाई 7 है क्या? तो आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
{"_id":"6212342f992df94a84112862","slug":"what-is-wifi-7-know-how-it-will-increase-the-speed-of-your-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wifi 7: आखिर क्या है वाई-फाई 7? जानिए इसके आने के बाद कैसे बढ़ जाएगी इंटरनेट की स्पीड","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Wifi 7: आखिर क्या है वाई-फाई 7? जानिए इसके आने के बाद कैसे बढ़ जाएगी इंटरनेट की स्पीड
Mon, 21 Feb 2022 11:55 AM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:55 AM IST
विज्ञापन
आखिर क्या है वाई-फाई 7?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिर क्या है वाई-फाई 7?
- फोटो : istock
- क्वालकॉम ने वाई-फाई 7 की घोषणा करते हुए बताया है कि ये यूजर्स को स्पीड ऑफर करने के साथ-साथ लो-लेटेंसी परफॉर्मेंस को भी इंप्रूव करेगा। एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए कंपनी ने कहा है कि वाई-फाई 7 में लेटेंसी, स्पीड और कैपेसिटी के इंप्रूवमेंट्स से इसका यूज XR, सोशल गेमिंग, मेटावर्स और एज कंप्यूटर में किया जाएगा।
आखिर क्या है वाई-फाई 7?
- फोटो : istock
क्या है WiFi 7?
- प्रीमियम और मिड-प्रीमियम डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स में आपने कई बार वाई-फाई 6 का सपोर्ट लिखा देखा होगा। इसी तरह आने वाले दिनों में आप कई डिवाइस में वाई-फाई 7 लिखा देखेंगे। इसका मतलब ये कि आने वाले समय में आपको और भी बेहतर इंटरनेट स्पीड मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिर क्या है वाई-फाई 7?
- फोटो : istock
- वाई-फाई 7 वाई-फाई 6 का अपग्रेड वर्जन है। इस नए वायरलेस कनेक्टिविटी स्टैंडर्ड की स्पीड वाई-फाई 6 के मुकाबले दोगुनी होगी। इसमें 30 Gbps का ट्रांसमिशन रेट मिलेगा। वाई-फाई 6 और वाई-फाई 7 की तुलना करने पर आपको नेक्स्ट जनरेशन में वाई-फाई 6 के 9.6Gbps के ट्रांसमिशन रेट की तुलना में काफी बड़ा अपग्रेड मिलेगा।
विज्ञापन
आखिर क्या है वाई-फाई 7?
- फोटो : i stock
- इसके अलावा अब तक वाई-फाई 6 में 160 MHz बैंडविड्थ का उपयोग किया जाता है। वहीं, वाई-फाई 7 में 320 MHz सिंगल-चैनल बैंडविड्थ का उपयोग किया जाएगा।