फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आई गिरावट, चांदी की चमक हुई कमजोर, जानें आज की कीमतें

Mon, 21 Feb 2022 11:38 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 21 Feb 2022 11:38 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver latest Price update Today know here in hindi
Gold Silver Price Today - फोटो : istock

विश्व भर में बड़े पैमाने पर लोग सोने में निवेश करते हैं। भारत में भी सोने में निवेश करना एक बेहतर विकल्प के रूप में देखा जाता है। इसके अलावा हमारे देश में सोने और चांदी का उपयोग आभूषण के रूप में भी किया जाता है। अगर आप भी सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसके भाव को जान लेना चाहिए। एमसीएक्स पर आज सोने की कीमतों में 237 रुपये की गिरावट आई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 49,875 रुपये है। ऐसे में आज सोने की कीमतों में 0.47 प्रतिशत की कमी आई है। बात अगर चांदी की करें, तो उसकी कीमतों में 600 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी की कीमत 63,302 रुपये है। रूस और यूक्रेन तनाव का सोने की कीमतों पर एक बड़ा प्रभाव पड़ रहा है। अगर आप इन्हें खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको ये कीमतें जान लेनी चाहिए। सोने को खरीदते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

Gold Silver latest Price update Today know here in hindi
Gold Silver Price Today - फोटो : istock

सोने की खरीदारी करने से पहले उसकी शुद्धता की जांच जरूर करें। आप सोने की शुद्धता की जांच उसके हॉलमार्क से कर सकते हैं। सोने के आभूषणों पर कैरेट के आधार पर हॉलमार्क का निशान बना होता है।

Gold Silver latest Price update Today know here in hindi
Gold Silver Price Today - फोटो : istock

24 कैरेट के सोने पर 999 लिखा होता है। वहीं 23 कैरेट सोने के आभूषण पर 958, 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट सोने पर 875 और 18 कैरट सोने पर 750 लिखा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gold Silver latest Price update Today know here in hindi
Gold Silver Price Today - फोटो : अमर उजाला

देश भर में सोने की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के आधार पर घटती बढ़ती रहती हैं। ऐसे में आपके शहर में सोने की कीमतें क्या हैं उसे आप मोबाइल फोन के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं। आप इंटरनेट पर किसी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपने राज्य के आधार पर सोने की कीमतों को जान सकते हैं।

विज्ञापन
Gold Silver latest Price update Today know here in hindi
Gold Silver Price Today - फोटो : istock

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed