भारत सरकार द्वारा कई लोककल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। यह देश की बड़ी हेल्थकेयर योजनाओं में से एक है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और वंचित परिवारों को निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2018 में की थी। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है और लाखों लोग इस योजना के साथ जुड़ रहे हैं। योजना के लाभार्थी को भर्ती होने से लेकर दवाइयों और ऑपरेशन तक कोई खर्च नहीं करना पड़ता है।
Ayushman Bharat Yojana: इस तरह करें आयुष्मान भारत योजना में आवेदन, 5 लाख रुपये तक का करा सकेंगे मुफ्त इलाज
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 26 Jul 2025 08:53 PM IST
सार
इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है और लाखों लोग इस योजना के साथ जुड़ रहे हैं। योजना के लाभार्थी को भर्ती होने से लेकर दवाइयों और ऑपरेशन तक कोई खर्च नहीं करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन