Pan Card Correction Update: जब भी हम कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाने जाते हैं, तो हमसे आधार कार्ड जरूर मांगा जाता है। पर इसके अलावा भी एक दस्तावेज ऐसा है जिसकी काफी जरूरत पड़ती है और वो है आपका पैन कार्ड। बैंक खाता खुलवाना हो, लोन लेना हो, क्रेडिट कार्ड बनवाना हो, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना हो या बड़े लेन-देन करने हो आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए भी पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है, लेकिन उन लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं जिनके पैन कार्ड में कोई गलती होती है। जैसे- नाम, जन्मतिथि, फोटो, पिता का नाम आदि गलत हो। अगर आपके पैन कार्ड में भी कोई गलती है, तो आप घर बैठे ही अपने मोबाइल से इसे ठीक करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...
{"_id":"64f30245cf8aec1cfb0780b7","slug":"what-is-the-process-of-pan-card-correction-check-details-2023-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान लें काम की बात: क्या आपके पैन कार्ड में भी हो गई है कोई गलती? तो घर बैठे मोबाइल से ऐसे करवाएं ठीक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जान लें काम की बात: क्या आपके पैन कार्ड में भी हो गई है कोई गलती? तो घर बैठे मोबाइल से ऐसे करवाएं ठीक
Sat, 02 Sep 2023 03:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 02 Sep 2023 03:10 PM IST
विज्ञापन
पैन कार्ड की गलतियों को ठीक करवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैन कार्ड की गलतियों को ठीक करवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
पैन कार्ड में गलत प्रिंट हुई चीजों को ठीक करवाने का तरीका-
स्टेप 1
- सबसे पहले एनएसडीएल ई-गवर्नेस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
- यहां जाकर सर्विस सेक्शन में जाएं और फिर यहां पैन कार्ड वाले ऑप्शन में जाकर चेंज/करेक्शन पैन डेटा पर क्लिक करें
- अब आपको एप्लिकेशन टाइप ड्रॉप डाउन मेन्यू में जाना है और इसके बाद पैन डेटा में चेंज/करेक्शन या रिप्रिंट पैन पर क्लिक करना है
पैन कार्ड की गलतियों को ठीक करवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपको ड्रॉप डाउन जाकर पैन कार्ड टाइप को चुनना है और कुछ जानकारियां जैसे- नाम, ईमेल, जन्मतिथि, और मोबाइल नंबर भरना है
- फिर फॉर्म के साथ कैप्चा कोड भरें और फॉर्म को सबमिट कर दें
- अब आपकी रिक्वेस्ट रजिस्टर हो जाएगी और आपकी ईमेल पर एक टोकन नंबर और एक लिंक मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैन कार्ड की गलतियों को ठीक करवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Istock
स्टेप 3
- इस लिंक पर क्लिक करें, जिसके बाद आप सीधे पैन अपडेट वाले पेज पर पहुंच जाएंगे
- यहां पर पहले जरूरी जानकारियां भरें और फिर नेक्सेट बटन पर क्लिक करें
- अब आपको मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने हैं और फिर ऑनलाइन मोड से ही पेमेंट भी कर दें
विज्ञापन
पैन कार्ड की गलतियों को ठीक करवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- पेमेंट करने के बाद और कंफर्म होने के बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप मिलेगी
- इस स्लिप का प्रिंट निकाल लें
- अब इस स्लिप पर मांगी गई जानकारी, जैसे- फोटो और साइन आदि करके एनएसडीएल ई-गवर्नेंस के दिए गए पते पर भेज दें
- फिर संबंधित विभाग द्वारा आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाएगा और सबकुछ ठीक पाए जाने के बाद आपकी जानकारी अपडेट हो जाती है।