फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guarantee And Warranty: क्या आप जानते हैं गारंटी और वारंटी के बीच का अंतर? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

Tue, 09 Apr 2024 06:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 09 Apr 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
What Is The Difference Between Guarantee And Warranty
What Is The Difference Between Guarantee And Warranty - फोटो : Istock

What Is The Difference Between Guarantee And Warranty: अक्सर हम दुकानों या ई-कॉमर्स वेबसाइटों से एसी, फ्रिज, स्मार्टफोन आदि विभिन्न चीजों की खरीदारी करते हैं। अक्सर जब हम इन चीजों को खरीदते हैं। उस दौरान हम इस बात पर जरूर गौर करते हैं कि संबंधित सामान पर हमें वारंटी या गारंटी कितनी मिल रही है। बाजार में कई सामानों को खरीदने पर गारंटी मिलती है और कई सामानों को खरीदने पर वारंटी। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है आखिर वारंटी और गारंटी दोनों के बीच का अंतर क्या होता है? ऐसे बहुत कम लोग ही हैं, जिन्हें इन दोनों के बीच के अंतर के बारे में पता होगा। एक जागरुक ग्राहक होने के नाते आपको इन दोनों के बीच के अंतर के बारे में पता होना जरूरी है। अगर आप गारंटी और वारंटी के बीच के अंतर के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इन्हीं दोनों के बीच के अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं।

What Is The Difference Between Guarantee And Warranty
What Is The Difference Between Guarantee And Warranty - फोटो : Istock

क्या होती है वारंटी?

वारंटी एक तरह का लिखित दस्तावेज होती है। आप जब भी दुकान या ई-कॉमर्स वेबसाइट से किसी उत्पाद को खरीदते हैं। उस दौरान उस उत्पाद को बनाने वाली कंपनी आपको एक वारंटी कार्ड देती है। 

What Is The Difference Between Guarantee And Warranty
What Is The Difference Between Guarantee And Warranty - फोटो : Istock

इसके अंतर्गत अगर उस उत्पाद में एक समय सीमा के भीतर किसी प्रकार की कोई कमी आती है या वह खराब हो जाता है। ऐसे में कंपनी उसको रिपेयर करके देगी। इसमें कई तरह के नियम और शर्तें लागू होती हैं। इसमें आपसे किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is The Difference Between Guarantee And Warranty
What Is The Difference Between Guarantee And Warranty - फोटो : Istock

क्या होती है गारंटी?

गारंटी भी कुछ-कुछ वारंटी जैसी ही होती है। इसमें भी आपके द्वारा खरीदे गए सामान में किसी प्रकार की कोई दिक्कत आने पर उसको कंपनी द्वारा रिपेयर किया जाता है। 

विज्ञापन
What Is The Difference Between Guarantee And Warranty
What Is The Difference Between Guarantee And Warranty - फोटो : Istock

हालांकि, गारंटी में यह जरूरी नहीं है कि आपको इसको लेकर किसी प्रकार का कोई लिखित आश्वासन मिले। गारंटी आपको बिना लिखित के दी जाती है। अगर गारंटी के समयावधि में उत्पाद में किसी प्रकार की कोई दिक्कत आती है। ऐसे में ग्राहक उसको रिपेयर करा सकते हैं या उसको बदलवा भी सकता है। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ रही 17वीं किस्त, क्या पिता और बेटे दोनों को मिल सकता है एक साथ योजना का लाभ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed