Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment Release Date Check Latest Update And News Here
{"_id":"6614d38eda6725a93404026d","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-17th-installment-release-date-check-latest-update-and-news-here-2024-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: इस दिन आ रही 17वीं किस्त, क्या पिता और बेटे दोनों को मिल सकता है एक साथ योजना का लाभ?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: इस दिन आ रही 17वीं किस्त, क्या पिता और बेटे दोनों को मिल सकता है एक साथ योजना का लाभ?
आज के समय देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। हर साल भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये देती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को किसानों के खाते में 3 किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है। हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के तहत 2 हजार रुपये की धनराशि किसानों के खाते में भेजी जाती है। हाल ही में 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त जारी की थी। ऐसे में देशभर में करोड़ों किसान 17वीं किस्त कब जारी हो सकती है? उस बारे में जानना चाहते हैं।
2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : iStock
अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि भारत सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है।
3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जून या जुलाई महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : iStock
वहीं कई किसानों का अक्सर सवाल रहता है कि क्या पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक ही परिवार में पिता और बेटे दोनों लोग एक साथ उठा सकते हैं। अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : iStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में केवल एक ही लोग उठा सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए आपके नाम पर कृषि भूमि का होना जरूरी है। अगर आपके नाम पर कृषि भूमि नहीं है। ऐसे में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इस कारण एक परिवार में पिता और बेटे दोनों लोग एक साथ पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।