What Is the Difference Between Demu Memu and Emu Trains: रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए देशभर में भारतीय रेलवे हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा की संज्ञा दी जाती है। देश में कई तरह की ट्रेनें चलती हैं। हालांकि, आज इस खबर में हम EMU, DEMU और MEMU ट्रेनों के बारे में बात करने वाले हैं। इन ट्रेनों को छोटी दूरी के लिए डिजाइन किया जाता है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता जैसे कई शहरों की ये लाइफ लाइन हैं। जॉब करने वाले या छोटी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों के लिए ये ट्रेनें काफी सुविधाजनक होती हैं। वहीं क्या आप EMU, DEMU और MEMU ट्रेनों के बीच के अंतर के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Indian Railways: क्या आप जानते हैं EMU, DEMU और MEMU ट्रेनों के बीच में अंतर? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
EMU ट्रेनें
EMU ट्रेन से तात्पर्य इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट से है। ये ट्रेनें ओवरहेड इलेक्ट्रिक तारों के जरिए बिजली से चलती हैं। इनकी रफ्तार करीब 60 से लेकर 100 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच होती है। एमू ट्रेनों में पेंटोग्राफ लगा होता है। ये इंजन में बिजली पहुंचाने का काम करता है।
MEMU ट्रेनें
MEMU ट्रेनों से आशय मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टिपल यूनिट से है। इस ट्रेन में कई तरह के खास फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी होती है। इन ट्रेनों का इस्तेमाल 200 किलोमीटर से ज्यादा दूरी के सफर के लिए किया जाता है।
DEMU ट्रेनें
डेमू ट्रेनों से तात्पर्य डीजल इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट से है। छोटी दूरी के लिए जिन ट्रेनों को चलाया जाता है। उनको डेमू ट्रेन कहा जाता है। डेमू ट्रेनों में हर तीन कोच के बाद पावर कोच को लगाया जाता है।
जानना जरूरी: कहीं आप भी तो नहीं खरीदकर ला रहे बाजार से मिलावटी दाल, ऐसे करें पहचान
इस कारण इन ट्रेनों को एनर्जी एफिशिएंट ट्रेन्स कहा जाता है। डेमू ट्रेनों की तीन कैटेगरी होती हैं। इनमें डीजल इलेक्ट्रिक डेमू, डीजल हाइड्रोलिक डेमू और डीजल मैकेनिकल डेमू ट्रेनें शामिल हैं।