फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPO: क्या होता है इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO)? आइए समझते हैं इसे आसान भाषा में

Wed, 22 Nov 2023 01:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 01:02 PM IST
विज्ञापन
What Is IPO How To Invest In IPO Know All Details Here In Hindi
What Is IPO - फोटो : Istock

What Is IPO: आज के समय हम में से अधिकतर लोग बेहतर रिटर्न पाने के लिए स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड, क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं। निवेश के ये क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इन क्षेत्रों से मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है। अगर आप स्टॉक मार्केट में अपने पैसों का निवेश करते हैं। ऐसे में आपने आईपीओ शब्द के बारे में जरूर सुना होगा। अक्सर जब कंपनी स्टॉक मार्केट में प्रवेश करती है, तो सबसे पहले उसका आईपीओ निकलता है। बीते सालों में कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुए हैं। देश में कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें आईपीओ के बारे में जानकारी नहीं है। अगर आपको भी आईपीओ के बारे में नहीं पता है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। इसी कड़ी में इस खबर के माध्यम से आइए जानते हैं क्या होता है आईपीओ और कैसे इसमें निवेश किया जाता है?

Trending Videos
What Is IPO How To Invest In IPO Know All Details Here In Hindi
What Is IPO - फोटो : Istock

आईपीओ को इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (Initial Public Offering IPO) के नाम से जाना जाता है। कंपनी जब पहली बार लोगों को अपने शेयर खरीदने के लिए ऑफर करती है तो उसे आईपीओ कहा जाता है। 

What Is IPO How To Invest In IPO Know All Details Here In Hindi
What Is IPO - फोटो : Istock

विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियों को जब फंड की जरूरत होती है। उस दौरान ये कंपनियां अपने आप को स्टॉक मार्केट में लिस्ट कराती हैं। इसका सबसे बेहतर तरीका आईपीओ ही होता है। आईपीओ के लॉन्च होने के बाद निवेशक आसानी से कंपनी के शेयर खरीद सकते हैं। 

Business Ideas: शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने हो सकती है 75 हजार रुपये तक की कमाई, सरकार कर रही मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is IPO How To Invest In IPO Know All Details Here In Hindi
What Is IPO - फोटो : Istock

अगर आप किसी कंपनी के आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको सबसे पहले अपना डीमैट अकाउंट बनवाना होगा। किसी भी ब्रोकिंग फर्म की सहायता लेकर आसानी से डीमैट अकाउंट को खुलवाया जा सकता है। 

विज्ञापन
What Is IPO How To Invest In IPO Know All Details Here In Hindi
What Is IPO - फोटो : Istock

डीमैट अकाउंट खुलवाने के बाद आप आसनी से स्टॉक ट्रेडिंग एप की माध्यम से किसी भी कंपनी के आईपीओ में निवेश कर सकते हैं। 

IRCTC Tour Package: सिर्फ इतने रुपये में शिरडी साईं बाबा के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed