PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment: देश में करोड़ों किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना नामक एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल भारत सरकार किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण करोड़ों किसानों को अपने जीवन में गुजर बसर और खेती किसानी करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य इन्हीं समस्याओं को दूर करना है। सरकार हर चार महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में इस योजना की किस्त ट्रांसफर करती है। हर किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये की राशि को किसानों के खाते में भेजा जाता है।
PM Kisan Yojana: इस दिन सरकार जारी कर सकती है 15वीं किस्त, यहां जानें क्या है अपडेट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 15 Oct 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन