फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Aadhaar: क्या है ई-आधार और कैसे कर सकते हैं इसे डाउनलोड? यहां जानें सबकुछ

Sat, 10 Jun 2023 04:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 10 Jun 2023 04:43 PM IST
विज्ञापन
What Is E Aadhaar Card Know How to Download Step by Step Guide in Hindi
ई-आधार कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? - फोटो : istock

e-Aadhaar Card: अगर यूं कहा जाए कि आधार कार्ड आज की जरूरत बन चुका है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा? भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा जारी किए जाने वाला ये आधार कार्ड कई कामों के लिए जरूरी है। फिर चाहे वो सरकारी काम हो या फिर गैर-सरकारी काम। वहीं, बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों तक के लिए ये बनवाना जरूरी हो जाता है। वरना आपके कई काम अटक सकते हैं। वहीं, अब तो आधार कार्ड भी बाकी दस्तावेजों की तरह डिजिटली रूप में भी उपलब्ध है, जिसे हम ई-आधार कार्ड के नाम से जानते हैं। दरअसल, ये आधार कार्ड की डिजिटली कॉपी होती है, जिसे आप अपने मोबाइल और सिस्टम आदि में रख सकते हैं। ऐसे में न तो इसके फटने का डर होता है और न ही गुम होने का आदि। तो चलिए जानते हैं कि अगर आप भी अपना ई-आधार कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो कैसे कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

What Is E Aadhaar Card Know How to Download Step by Step Guide in Hindi
ई-आधार कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं ई-आधार डाउनलोड:-

स्टेप 1

  • आप भी अगर अपना ई-आधार डाउनलोड करना चाहते हैं, तो ऐसा कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट eaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा
What Is E Aadhaar Card Know How to Download Step by Step Guide in Hindi
ई-आधार कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां दर्ज करना है
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड नजर आएगा
  • इस कोड को भी यहां भर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
What Is E Aadhaar Card Know How to Download Step by Step Guide in Hindi
ई-आधार कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यानी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
  • आपको इस ओटीपी को यहां दर्ज करना है
विज्ञापन
What Is E Aadhaar Card Know How to Download Step by Step Guide in Hindi
ई-आधार कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको अपनी कुछ जरूरी जानकारियां भरनी है
  • फिर इसके बाद आपका ई-आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा
  • आप पासवर्ड (आपके नाम के शुरुआती 4 कैपिटल अक्षर और फिर जन्म का साल) से इस खोल सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed