फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या है आयुष्मान योजना? आसान शब्दों में यहां जानें आवेदन, पात्रता से लेकर सभी जरूरी जानकारी

Mon, 12 Sep 2022 01:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 12 Sep 2022 01:23 PM IST
विज्ञापन
What is Ayushman Bharat Card, Registration and Eligibility All You Need to Know About Health Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Eligibility: केंद्र सरकार द्वारा देश में कई तरह की महत्वपूर्ण लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका उद्धेश्य हर जरूरतमंद तक लाभ पहुंचाना होता है। रोजगार, शिक्षा, सस्ता राशन, पेंशन, बीमा जैसी कई तरह की योजनाएं चलती हैं। गांव के दूर-दराज इलाके तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। इसी कड़ी में एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना', जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर ये कार्डधारक अस्पताल में अपना मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपना ये आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं कि कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है और ये कैसे बन सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

What is Ayushman Bharat Card, Registration and Eligibility All You Need to Know About Health Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है - फोटो : Amar Ujala

क्या है योजना?

  • दरअसल, इस योजना का नाम 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। फिर इस कार्ड के जरिए आप लिस्ट में शामिल अस्पताल में अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।
What is Ayushman Bharat Card, Registration and Eligibility All You Need to Know About Health Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है - फोटो : istock

ये है पात्रता:-

  1. अगर आप भूमिहीन व्यक्ति हैं
  2. परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  3. अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  4. अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  5. अगर आपके पास कच्चा मकान है
  6. अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  7. निराश्रित, आदिवासी आदि लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
What is Ayushman Bharat Card, Registration and Eligibility All You Need to Know About Health Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

दस्तावेज:-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर आदि।
विज्ञापन
What is Ayushman Bharat Card, Registration and Eligibility All You Need to Know About Health Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है - फोटो : Istock

मिलते हैं ये लाभ:-

  1. कार्डधारक अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है
  2. कई राज्य 5 लाख रुपये से भी ज्यादा मदद करेंगे
  3. अब राज्य और केंद्र के लिए अलग-अलग कार्ड नहीं होगा
  4. अब ट्रांसजेंडर भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे और इसका लाभ ले सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed