Atal Pension Yojana: केंद्र सरकार कई सारी योजनाएं चलाती है जिनके जरिए पात्र लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। जैसे, किसी योजना के तहत सरकार लाभार्थियों को सीधे आर्थिक मदद देती है जिसमें उनके बैंक खाते में पैसे भेजे जाते हैं। ठीक ऐसे ही कई योजनाओं में सब्सिडी दी जाती है जबकि, कई योजनाओं के तहत कई अन्य तरह का सामान देने का प्रावाधान है।
{"_id":"688b3a3e20657a5e650d9266","slug":"what-is-atal-pension-yojana-and-benefits-in-hindi-2025-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"APY: क्या है अटल पेंशन योजना जिसमें हर महीने मिलते हैं 5 हजार रुपये? आवेदन से पहले यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
APY: क्या है अटल पेंशन योजना जिसमें हर महीने मिलते हैं 5 हजार रुपये? आवेदन से पहले यहां जानें
Thu, 31 Jul 2025 03:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 31 Jul 2025 03:11 PM IST
सार
Atal Pension Yojana Details: अगर आप बुढ़ापे में पेंशन चाहते हैं तो आप इस अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं जिसे केंद्र सरकार चलाती है।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है अटल पेंशन योजना?
- दरअसल, अटल पेंशन योजना एक पेंशन योजना है जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के तहत जो लोग इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें 60 वर्ष के बाद पेंशन दी जाती है। इस योजना में पहले आपको आवेदन करना होता है और हर महीने अपनी उम्र के हिसाब से प्रीमियम देना होता है।
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कौन कर सकता है आवेदन और कितना होता है प्रीमियम?
- अगर आप भारत के नागरिक हैं और आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना में अगर आपको आवेदन करना है तो आपको अपनी उम्र के हिसाब से प्रीमियम देना होता है। इसे ऐसे समझिए कि अगर आप इस योजना में 18 वर्ष की उम्र में जुड़ते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये जमा करता है तो उसे 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये मिलते हैं। इस योजना में आपको कम से कम 20 साल तक निवेश करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या लाभ मिलता है?
- आप जब अटल पेशन योजना से जुड़ते हैं तो आपको हर महीने पेंशन का लाभ मिलता है और ये लाभ 60 वर्ष की उम्र के बाद मिलता है। इसमें आपको हर महीने 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलती है। बस आपको आवेदन के समय वो प्लान चुनना होता है जितनी आपको पेंशन चाहिए होती है। जैसे, 1, 2, 3, 4 या 5 हजार रुपये की महीने वाली पेंशन का प्लान।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कहां से कर सकते हैं आवेदन?
- अगर आपको इस अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो आवेदन के लिए आपको अपने बैंक जाना है
- यहां पर आपकी केवाईसी होती है और आपके पेंशन प्लान चुनना होता है
- इसके बाद आपके बैंक खाते को योजना से लिंक कर दिया जाता है और हर महीने प्रीमियम कट जाता है
- फिर आप इस योजना से जुड़ जाते हैं