फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: अगर की ये गलतियां, तो आपका राशन कार्ड भी हो सकता है रद्द

Fri, 23 Aug 2024 03:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 23 Aug 2024 03:08 PM IST
विज्ञापन
Ration card cancellation reason in hindi
राशन कार्ड रद्द होने के कारण। - फोटो : Amar Ujala

Ration Card: सरकार कई ऐसी योजनाएं चला रही है जिनसे मौजूदा समय में एक बड़ा तबका या बड़ी संख्या में लोग लाभ प्राप्त कर रहे हैं। एक तरफ भारत सरकार तो दूसरी तरफ राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक योजना है अंत्योदय अन्न योजना जिसमें केंद्र सरकार गरीब लोगों को मुफ्त में राशन मुहैया करवाती है। कोरोना काल से शुरू हुई इस स्कीम के तहत राशन कार्डधारकों को हर महीने मुफ्त में राशन दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ गलतियों के कारण आपका राशन कार्ड कैंसिल तक हो सकता है? शायद नहीं, लेकिन आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से कारण हैं जिनकी वजह से आपका राशन कार्ड रद्द हो सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ration card cancellation reason in hindi
राशन कार्ड रद्द होने के कारण। - फोटो : istock

इन कारणों से रद्द हो सकता है राशन कार्ड:-

पहला कारण

  • जो लोग फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवा लेते हैं उनके राशन कार्ड रद्द कर दिए जाते हैं। दरअसल, विभाग ऐसे राशन कार्ड की पहचान करके उन्हें कैंसिल कर देता है। राशन कार्ड केवल वे लोग बनवा सकते हैं जो गरीबी रेखा से नीचे रहते हैं और जो लोग पात्र होते हैं।
Ration card cancellation reason in hindi
राशन कार्ड रद्द होने के कारण। - फोटो : Istock

दूसरा कारण

  • आपका राशन कार्ड उस स्थिति में भी रद्द हो सकता है जब इसका इस्तेमाल न किया जाए। आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आपके पास राशन कार्ड है, लेकिन आप लंबे समय से इससे राशन नहीं ले रहे हैं तो ऐसे कार्ड नॉन-एक्टिव की कैटेगरी में माने जाते हैं। ऐसे में इन कार्ड को विभाग द्वारा रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ration card cancellation reason in hindi
राशन कार्ड रद्द होने के कारण। - फोटो : istock

तीसरा कारण

  • उन लोगों के राशन कार्ड भी रद्द हो सकते हैं जो लोग इसे बनवाने के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल करते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन आपके पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं है और ऐसे में आप कोई नकली दस्तावेज दे रहे हैं तो आपका राशन कार्ड नहीं बनता है।
विज्ञापन
Ration card cancellation reason in hindi
राशन कार्ड रद्द होने के कारण। - फोटो : istock

ऐसे करवा सकते हैं दोबारा चालू

  • अगर आपका राशन कार्ड किन्हीं कारणों से रद्द हो जाता है और आपको लगता है कि ये सही कारण नहीं है, तो ऐसे में आप विभाग से या अपने राशन डीलर से संपर्क कर सकते हैं। यहां शिकायत करके आप अपने रद्द हुए राशन कार्ड को दोबारा चालू करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed