Banking Rules: अपनी आजीविका चलाने के लिए लोग काम धंधा करते हैं। कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना बिजनेस करता है। यहां से होने वाली कमाई से लोग अपने घर का खर्चा और अपने अन्य काम करते हैं। लेकिन लोग आज से ज्यादा अपने भविष्य को सुरक्षित करने में लगे रहते हैं। इसलिए वो बचत करते हैं, जिसके कई अलग-अलग तरीके हैं। कोई गोल्ड में निवेश करता है, कोई एलआईसी पॉलिसी लेता है, तो कोई अन्य तरीकों से पैसे बचाता है। लेकिन आमतौर पर देखा जाता है कि ज्यादातर अपने बैंक खाते में पैसे रखते हैं, जिनमें से वो आज के लिए खर्चा करते हैं और भविष्य के लिए भी बचाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि जिस बैंक खाते में आपके पैसे जमा हैं, अगर वो बैंक डूब जाए तो फिर क्या होगा? शायद नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं कि इसको लेकर नियम क्या कहता है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62d11398a1cfec577b2c3f6b","slug":"what-happens-to-my-money-if-a-bank-goes-bust-know-these-banking-rules-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Banking Knowledge: अगर डूब गया आपका बैंक, तो आपके खाते के पैसों का क्या होगा? जानें क्या कहता है नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Banking Knowledge: अगर डूब गया आपका बैंक, तो आपके खाते के पैसों का क्या होगा? जानें क्या कहता है नियम
Fri, 15 Jul 2022 12:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
Banking Tips: बैंक डूबने पर आपके पैसों का क्या होगा?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Banking Tips: बैंक डूबने पर आपके पैसों का क्या होगा?
- फोटो : istock
- दरअसल, अगर आपका किसी बैंक में खाता है, और आपने इसमें पैसे जमा कर रखे हैं। लेकिन अगर ये बैंक डूब जाता है तो आपको 5 लाख रुपये की धनराशि मिलती है। नियमों के मुताबिक, अगर आपने किसी बैंक खाते में 5 लाख या उससे ज्यादा अमाउंट रखा हुआ है, तो ऐसे में आपको 5 लाख रुपये ही मिलते हैं।
Banking Tips: बैंक डूबने पर आपके पैसों का क्या होगा?
- फोटो : istock
- आप इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि आपकी 5 लाख रुपये तक की राशि एकदम सुरक्षित रहती है। अगर आपके बैंक खाते में 5 लाख रुपये से ज्यादा पैसे हैं, तो बैंक डूबने की स्थिति में आपको 5 लाख रुपये दिए जाएंगे और बाकी बची राशि के मिलने की संभावना बेहद कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Banking Tips: बैंक डूबने पर आपके पैसों का क्या होगा?
- फोटो : पीटीआई
आरबीआई रखता है नजर
- देश में कई बैंक हैं, जिनके जरिए लोग अपना लेन देन करते हैं, और ये सभी बैंक आरबीआई की देखरेख में काम करते हैं। आरबीआई इन बैंकों के एनपीए और बाकी कामकाज पर नजर बनाए रखता है, और डूबने की स्थिति में सरकार की सहमति से जरूरी कदम उठाता है।
विज्ञापन
Banking Tips: बैंक डूबने पर आपके पैसों का क्या होगा?
- फोटो : istock
बैंक न डूबे, इसके लिए सरकार करती है ये काम
- अगर कोई बैंक डूबने की स्थिति में नजर आता है या डूबने वाला होता है। तो ऐसी स्थिति में सरकार उस बैंक को डूबने से बचाती है, जिसके लिए वो उस बैंक का किसी अन्य बैंक के साथ विलय कर देती है। इससे आपके बैंक खाते में रखी रकम सुरक्षित रह पाती है।