फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office Scheme: इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको हर महीने मिलेंगे लगभग 5 हजार रुपये, ऐसे उठाएं फायदा

Fri, 15 Jul 2022 11:52 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 11:52 AM IST
विज्ञापन
Post Office Monthly Income Scheme in Hindi you will get monthly 5 thousand after Investing in This scheme
Post Office Monthly Income Office - फोटो : Istock

Post Office Monthly Income Scheme: देश में एक बड़ी आबादी ऐसी है, जो हमेशा सुरक्षित निवेश के विकल्पों की तलाश करती है। यहां निवेश करने पर बाजार जोखिमों का खतरा काफी कम रहता है। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम मंथली सेविंग स्कीम है। ये एक छोटी बचत योजना है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर निवेशकों को 6.6 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। ये दूसरे बैंकों में मिलने वाली एफडी की ब्याज दरों से भी ज्यादा है। इस कारण देश में कई लोग पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। इस योजना में निवेश करने के बाद आपको हर महीने मूलधन पर ब्याज के पैसे मिलते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम के बारे में -

Post Office Monthly Income Scheme in Hindi you will get monthly 5 thousand after Investing in This scheme
Post Office Monthly Income Office - फोटो : istock

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। इस स्कीम में निवेश करने के लिए आपकी उम्र 18 या उससे अधिक होनी जरूरी है। इस स्कीम में आपको 5 सालों का लॉक-इन पीरियड मिलता है।

Post Office Monthly Income Scheme in Hindi you will get monthly 5 thousand after Investing in This scheme
Post Office Monthly Income Office - फोटो : istock

वहीं अगर मैच्योरिटी से पहले दुर्भाग्यवश निवेशक की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में उसके अकाउंट को बंद करके पैसों को निवेशक द्वारा तय किए गए नॉमिनी को वापस कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Monthly Income Scheme in Hindi you will get monthly 5 thousand after Investing in This scheme
Post Office Monthly Income Office - फोटो : istock

अगर आप इस स्कीम में ज्वाइंट खाता खुलवाकर इसमें 9 लाख रुपये का निवेश करते हैं। ऐसे में आपको 6.6 के सालाना ब्याज दर के आधार पर कुल 59,400 रुपये मिलेंगे। इस तरह आपको हर महीने ब्याज के रूप में 4,950 रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन
Post Office Monthly Income Scheme in Hindi you will get monthly 5 thousand after Investing in This scheme
Post Office Monthly Income Office - फोटो : iStock

वहीं आपके द्वारा जमा मूलधन वैसा का वैसा ही रहेगा। उसमें कोई बदलाव नहीं आएगा। इस स्कीम में एकल खाते की अधिकतम लिमिट 4.5 लाख रुपये तय की गई है। वहीं ज्वाइंट खाते के लिए अधिकमत लिमिट 9 लाख रुपये तय की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed