फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्वॉइंट बैंक अकाउंट खुलवाने के क्या होते हैं फायदे? जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Tue, 06 Oct 2026 08:12 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 06 Oct 2026 08:12 PM IST
सार

Joint Bank Account Benefits: ज्वॉइंट बैंक अकाउंट खोलवाने के कई फायदे होते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। बता दें कि ज्वॉइंट अकाउंट पति-पत्नी या बिजनेश पार्टनर के लिए बहुत अच्छा विकल्प होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
What Are the Benefits of Opening a Joint Bank Account? Know Key Rules and Details in hindi
ज्वॉइंट बैंक अकाउंट फायदे - फोटो : AI

How to Open Joint Bank Account: बैंक में खाता खोलना पैसों को सुरक्षित रखने और लेनदेन करने का सबसे प्राथमिक माध्यम है। मगर जब एक से अधिक लोग मिलकर एक ही बैंक खाते को संभालते हैं, तो उसे 'ज्वॉइंट बैंक अकाउंट' यानी संयुक्त खाता कहा जाता है। आमतौर पर पति-पत्नी, माता-पिता और बच्चे या फिर बिजनेस पार्टनर आपस में मिलकर ज्वॉइंट अकाउंट खुलवाते हैं।



यह खाता न सिर्फ पैसों का मैनेजमेंट को आसान बनाता है, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता भी प्रदान करता है। अगर आप भी अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ ज्वॉइंट बैंक अकाउंट खोलने का विचार कर रहे हैं, तो इसके फायदों और इससे जुड़े नियमों को आसान भाषा में समझना बेहद जरूरी है।

Trending Videos
What Are the Benefits of Opening a Joint Bank Account? Know Key Rules and Details in hindi
बैंक - फोटो : Adobe Stock

इमरजेंसी में पैसों तक तुरंत पहुंच और सुरक्षा

  • ज्वॉइंट अकाउंट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि किसी आपात स्थिति या खातेदार के साथ अनहोनी होने पर दूसरे सदस्य को पैसों के लिए भटकना नहीं पड़ता।
  • दूसरा खाताधारक बिना किसी कानूनी जटिलता के तुरंत खाते से पैसे निकालकर जरूरतें पूरी कर सकता है।
What Are the Benefits of Opening a Joint Bank Account? Know Key Rules and Details in hindi
बैंक - फोटो : Adobe Stock

घरेलू बजट और खर्चों का बेहतर प्रबंधन

  • पति-पत्नी या परिवार के सदस्य मिलकर जब एक संयुक्त खाता चलाते हैं, तो घर के कुल खर्चों पर नजर रखना काफी आसान हो जाता है।
  • बिजली बिल, राशन और अन्य घरेलू जरूरतों के भुगतान एक ही जगह से होने से पैसों की बचत और ट्रैकिंग बेहतर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Are the Benefits of Opening a Joint Bank Account? Know Key Rules and Details in hindi
बैंक - फोटो : Adobe Stock

इदर और सरवाइवर' नियम को सही से समझें

  • ज्वॉइंट अकाउंट खुलवाते समय संचालन का तरीका चुनना होता है। 
  • 'इदर और सरवाइवर' विकल्प चुनने पर कोई भी एक सदस्य अकेले हस्ताक्षर या एटीएम से लेन-देन कर सकता है, जबकि 'ज्वॉइंटली' विकल्प में दोनों के हस्ताक्षर अनिवार्य होते हैं।
विज्ञापन
What Are the Benefits of Opening a Joint Bank Account? Know Key Rules and Details in hindi
खाता खोलते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान - फोटो : Freepik
खाता खोलते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
  • ज्वॉइंट अकाउंट में दोनों खाताधारकों के केवाईसी दस्तावेज जैसे आधार और पैन कार्ड जमा करना अनिवार्य होता है।
  • ध्यान रखें कि खाते में जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स की देनदारी प्राथमिक खाताधारक के नियमों के अनुसार ही तय की जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed