फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: अब किसान रियल टाइम में कर सकेंगे खतौनी को अपडेट, जमीनों से जुड़ी धोखाधड़ी होगी इससे कम

Sun, 27 Nov 2022 01:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 27 Nov 2022 01:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers can Update Bhulekh Khatauni Online in Real Time to Avoid Land Scams
pm kisan new - फोटो : istock

अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन से जुड़े कई विवाद सामने निकलकर आते रहते हैं। इसके अलावा समय समय पर ऐसे मामले भी सामने आते रहते हैं, जिनमें दबंगों द्वारा छोटे किसानों की जमीनों को हड़प लिया जाता है। ऐसे में इन घटनाओं को कम करने के लिए सरकार एक बेहद ही खास सिस्टम पर काम कर रही है। राजस्व परिषद की एक नई पहल के अंतर्गत अब जमीनों को रियल टाइम में अपडेट किया जा सकेगा। ऐसे में अब इसको हर 6 सालों में अपडेट करने की जरूरत नहीं होगी। इसको लेकर एक खास सॉफ्टवेयर को तैयार किया जा रहा है। नेशनल इंफोर्मेटिक्स द्वारा राजस्व परिषद के लिए एक बेहद ही खास सॉफ्टवेयर को बनाया जा रहा है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से खतौनी को तुरंत अपडेट किया जा सकेगा। ऐसे में इससे जमीनों के मालिकाना हक को लेकर होने वाली धोखाधड़ी कम हो जाएगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Farmers can Update Bhulekh Khatauni Online in Real Time to Avoid Land Scams
pm kisan- new - फोटो : iStock

गौरतलब बात है कि अभी इसको पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के लिए गाजीपुर सदर, सीतापुर की महोली, बाराबंकी का सिरौली, गौसपुर, लखनऊ में मोहनलालगंज और शामली के सदर तहशील को शामिल किया गया है। 

Farmers can Update Bhulekh Khatauni Online in Real Time to Avoid Land Scams
pm kisan- new - फोटो : iStock

देश में कई लोग ऐसे हैं, जो खतौनी के बारे में नहीं जानते हैं। अगर आप भी इसके बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि खतौनी एक प्रकार का भूमि अभिलेख होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers can Update Bhulekh Khatauni Online in Real Time to Avoid Land Scams
pm kisan- new - फोटो : iStock

इसे आप कानूनी दस्तावेज के रूप में भी मान सकते हैं। खतौनी में जमीन से जुड़ी जरूरी डिटेल्स शामिल होती है। व्यक्ति की मृत्यु होने पर या जमीन को बेचने पर इसको, उसके वारिश या खरीदार को स्थानांतरण किया जाता है। 

विज्ञापन
Farmers can Update Bhulekh Khatauni Online in Real Time to Avoid Land Scams
pm kisan new - फोटो : istock

जमीन से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स खतौनी के 7 से लेकर 12वें कॉलम में फिल किए जाते हैं। इसको पुराने सॉफ्टवेयर में ढूंढना काफी मुश्किल काम था। ऐसे में विकसित किए जा रहे नए सॉफ्टवेयर के आने से किसानों को काफी फायदा होगा। 

PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ, जानिए किस दिन खाते में आ सकती है 13वीं किस्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed