फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi Alert: होली के मौके पर आप भी हो सकते हैं फ्रॉड के शिकार, जानें कौन सी गलतियां डाल सकती हैं मुसीबत में

Wed, 15 Feb 2023 09:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 15 Feb 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
What Are Fraud Risk Factors During Holi Festival 2023 All You Need to Know
होली पर फ्रॉड के शिकार होने से कैसे बचें? - फोटो : istock

Holi 2023 Alert: हर बार की तरह इस बार भी होली का त्योहार बेहद पास आ चुका है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ रंगों के इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। इसके लिए लोग रंग-गुलाल खरीदते हैं और घरों पर पकवान आदि बनाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि होली के मौके पर जालसाज आपके साथ ठगी तक कर सकते हैं, क्योंकि त्योहार का फायदा उठाकर ये लोग लोगों की मेहनत की कमाई को उड़ा लेते हैं। इसके लिए ये कई तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए अगर आप फ्रॉड के शिकार होने से बचना चाहते हैं, तो इस होली भूलकर भी कुछ गलतियां न करें। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते है...

What Are Fraud Risk Factors During Holi Festival 2023 All You Need to Know
होली पर फ्रॉड के शिकार होने से कैसे बचें? - फोटो : istock

भूलकर न करें ये गलतियां:-

अनजाने लिंक से बचकर

  • होली का फायदा उठाकर सोशल मीडिया से लेकर लोगों के ईमेल और मैसेज में जालसाज कई ऐसे फर्जी लिंक भेजते हैं, जिन पर क्लिक करते ही आपका मोबाइल हैक हो सकता है। इसलिए इस होली ध्यान रखें कि भूलकर भी किसी अनजाने लिंक पर क्लिक न करें।
What Are Fraud Risk Factors During Holi Festival 2023 All You Need to Know
होली पर फ्रॉड के शिकार होने से कैसे बचें? - फोटो : istock

ओटीपी शेयर न करें

  • आपको ध्यान रखना है कि किसी को भी आपके मोबाइल पर आए ओटीपी को शेयर न करें। जालसाज किसी न किसी बहाने जैसे- बैंक ऑफर्स, डेबिट कार्ड एक्सपायर होने आदि से आपको कॉल करते हैं और फिर आपको ओटीपी शेयर करने के लिए कहते हैं। ऐसा कभी न करें, क्योंकि ऐसा करते ही आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Are Fraud Risk Factors During Holi Festival 2023 All You Need to Know
होली पर फ्रॉड के शिकार होने से कैसे बचें? - फोटो : istock

ऑफर्स की जांच करें

  • होली का मौका है तो कई कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए कई लुभावने ऑफर्स भी निकालती है, जिससे उनकी सेल बढ़ सके। बस इसी बात की आड़ में जालसाज भी लोगों को कई ऐसे ऑफर्स भेजते हैं, जो पूरी तरह से फर्जी होते हैं। इन ऑफर्स के जरिए जालसाज आपका डाटा चुराते हैं या आपकी बैंकिंग जानकारी लेकर आपको चपत लगा सकते हैं। इसलिए हर ऑफर्स की पहले जांच कर लें।
विज्ञापन
What Are Fraud Risk Factors During Holi Festival 2023 All You Need to Know
होली पर फ्रॉड के शिकार होने से कैसे बचें? - फोटो : istock

फर्जी एप से बचकर

  • होली के लिए आजकल लोग ऑनलाइन शॉपिंग भी करते हैं। ऐसे में कई वेबसाइट और एप अपने ग्राहकों को कई ऑफर्स भी देते हैं। पर इस बीच आपको फर्जी एप या वेबसाइट से बचकर रहना है। ये वेबसाइट आपको चपत लगा सकती है, आपकी बैंकिंग जानकारी चुरा सकती है आदि। इसलिए किसी विश्वसनीय वेबसाइट या एप से ही होली की खरीदारी करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed