Tips For AC: सुबह उठने के साथ ही सूरज अपना प्रकोप दिखा रहा है और गर्मी काफी तेज पड़ रही है। पारा 40 के भी पार जा चुका है, जिसके कारण घर के बाहर ही नहीं बल्कि घरों में भी लोग गर्मी से परेशान हैं। इस जलती-चुभती गर्मी में पंखा तो पहले ही दम तोड़ चुका है और अब कूलर भी गर्मी के आगे फेल होता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में लोग एसी लगवा रहे हैं। हालांकि, एसी गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन लोग इसे चलाने पर आने वाले बिजली के बिल को लेकर खासा परेशान नजर आते हैं। ऐसे में अगर आप भी एसी चलाने पर आने वाले बिजली के बिल से परेशान हैं, तो आप कुछ तरीकों को अपना सकते हैं। हो सकता है कि ये आपके काम आ जाए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"646db3b83359b8dd93023927","slug":"ways-to-reduce-electricity-consumption-of-air-conditioner-know-how-to-save-on-split-or-window-ac-bill-2023-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC: स्प्लिट हो या विंडो एसी, आप इन चार तरीकों से कर सकते हैं बिजली के बिल को कम, जान लेंगे तो नहीं होगी दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC: स्प्लिट हो या विंडो एसी, आप इन चार तरीकों से कर सकते हैं बिजली के बिल को कम, जान लेंगे तो नहीं होगी दिक्कत
Wed, 24 May 2023 12:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 24 May 2023 12:23 PM IST
विज्ञापन
एसी चलाने पर बिजली का बिल इन तरीकों से आ सकता है कम
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसी चलाने पर बिजली का बिल इन तरीकों से आ सकता है कम
- फोटो : Pixabay
एसी चलाने पर इन तरीकों से हो सकता है बिजली का बिल कम:-
ऑटो कट
- आप अगर एसी चलाते हैं, तो आप ऑटो कट फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर को ऑन करने पर जैसे ही कमरा ठंडा होता है, तो एसी बंद हो जाता है और गर्मी होने पर फिर चालू हो जाता है यानी जितनी जरूरत एसी उतना ही चलता है। इससे बिजली का बिल कम होने में मदद मिल सकती है।
एसी चलाने पर बिजली का बिल इन तरीकों से आ सकता है कम
- फोटो : Pixabay
टेम्परेचर
- आप जब भी एसी चलाएं, तो टेम्परेचर का खास ख्याल रखें, क्योंकि इसका असर सीधे बिजली के बिल पर पड़ता है। कई लोग 16 डिग्री पर एसी को चला देते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचें और कोशिश करें कि एसी को 24 डिग्री पर ही चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसी चलाने पर बिजली का बिल इन तरीकों से आ सकता है कम
- फोटो : Pixabay
5 स्टार एसी
- अगर आप इस गर्मी एसी खरीदने जा रहे हैं, तो ध्यान रहे कि 5 स्टार एसी ही खरीदें। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा स्टार वाले एसी को चलाने पर ये बिजली की खपत कम करता है। इसलिए इस बात का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
एसी चलाने पर बिजली का बिल इन तरीकों से आ सकता है कम
- फोटो : Pixabay
टाइमर
- एसी में एक फीचर आता है टाइमर का, जिसका इस्तेमाल करके आप अपने बिजली के बिल को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसमें आपको करना है कि एसी चलाने के बाद वो टाइम सैट कर देना है, जितनी देर आप एसी चलाना चाहते हैं। सेट टाइम पर एसी अपने आप बंद हो जाता है।