Viral Fever and Influenza: जब-जब मौसम बदलता है तब-तब कई तरह की बीमारियां सामने आती हैं और लोगों को अपनी चपेट में ले लेती हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि हम अपना ध्यान रखें, अपने बच्चों का ध्यान रखें, पौष्टिक आहार लें आदि। वहीं, क्या आप जानते हैं कि इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण सीजनल बुखार होता है, जिसमें बुखार, सिरदर्द के साथ शरीर में दर्द और कमजोरी बनी रहती है। इसलिए आपको मौजूदा समय में वायरल फीवर से बचकर रहना चाहिए और आपको इसके लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में जानना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर आपको दिक्कत न हो। तो चलिए जानते हैं...
ध्यान दें: तेजी से वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं लोग, यहां जानें क्या हैं लक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्षण ये हैं:-
अगर आप भी वायरल फीवर से बचना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके लक्षण पहचानने होंगे, जो नीचे दिए गए हैं...
- थकान महसूस होना
- कमजोरी महसूस होना
- शरीर का उच्च तापमान
- ठंड लगाना या कंपकंपी होना
- भूख कम लगना
- नाक का बहना
- मांसपेशियों में दर्द होना
- पसीना आना।
- इस बात को जान लें कि अगर आप इन्फ्लूएंजा से पीड़ित हैं तो आप बिना किसी दवा या उपचार के भी ठीक हो सकते हैं। पर अगर आपको ये दिक्कत होती है या आपको लक्षण दिखाई देते हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
इस तरह कर सकते हैं बचाव:-
- विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आहार लें, ताकि प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत हो सके
- घर से बाहर जाते समय मास्क पहनें
- हाथों को साफ करके धोएं
- शरीर को हाइड्रेटेड रखें।
.........................................................................
डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
https://ujalacygnus.com/doctors/#team_profile
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।