फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कहीं आपको भी तो नहीं मंकीपॉक्स? ऐसे करें लक्षणों की पहचान और जानें बचाव के तरीके

Tue, 20 Aug 2024 12:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 20 Aug 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
Monkeypox virus symptoms and prevention methods
मंकीपॉक्स बीमारी से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala

Monkeypox virus Symptoms: इन दिनों मंकीपॉक्स बीमारी की काफी चर्चा है और इसका कारण है इसका लगातार बढ़ते जाना। आप इसको इस बात से भी समझ सकते हैं कि कोविड-19 के बाद अब मंकीपॉक्स को भी विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ की मानें तो दुनिया भर के एक दर्जन से भी ज्यादा देशों में मंकीपॉक्स के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप भी इस बीमारी से बचकर रहें। इसके लिए जरूरी है कि आपको पता हो कि इसके लक्षण क्या हैं और आप जरूरत पड़ने पर इससे कैसे बचाव कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Monkeypox virus symptoms and prevention methods
मंकीपॉक्स बीमारी से कैसे बचें? - फोटो : freepik.com

कैसे फैलता है मंकीपॉक्स?

  • डॉक्टर मानते हैं कि ये एक संक्रामक रोग है जो संपर्क में आने से फैलता है। स्किन से संपर्क होने पर, जो व्यक्ति संक्रमित है उसके करीब आने से और यौन संबंध बनाने से आदि फैलता है।
Monkeypox virus symptoms and prevention methods
मंकीपॉक्स बीमारी से कैसे बचें? - फोटो : freepik.com
  • आंख, मुंह, नाक और कान के जरिए ये हमारे शरीर में प्रवेश करता है
  • वहीं, संक्रमित चूहे, बंदर और गिलहरी के संपर्क में अगर आप आते हैं तो ये वायरस फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Monkeypox virus symptoms and prevention methods
मंकीपॉक्स बीमारी से कैसे बचें? - फोटो : istock

लक्षण पहचानने जरूरी:-

  • तेज सिर दर्द और सूजन होने पर
  • मांसपेशियों और पीठ में दर्द होना
  • तेज बुखार आना
  • बुखार कम होने पर शरीर में चकत्ते हो जाना
  • ध्यान रखें कि ये चकत्ते चेहरे से शुरू होते हैं और फिर पूरे शरीर में हो जाते हैं और फिर इनमें खुजली और दर्द होता है।
विज्ञापन
Monkeypox virus symptoms and prevention methods
मंकीपॉक्स बीमारी से कैसे बचें? - फोटो : freepik.com

बचाव कैसे कर सकते हैं?

  • बचाव करने के लिए सबसे पहले तो आपको लक्षणों की पहचान करनी होती है और फिर ऐसे व्यक्ति से दूरी बनाना जरूरी है। आप संक्रमित व्यक्ति को अलग रख सकते हैं
  • पूरी तरह सफाई का ध्यान रखें और हाथों को बार-बार धोएं
  • शारीरिक संबंध न बनाएं
  • अपने डॉक्टर से संपर्क करें और वैक्सीन जरूर लगवाएं।

.........................................................................

डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

https://ujalacygnus.com/doctors/#team_profile

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed