फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैष्णो देवी में फंसे श्रद्धालुओं के लिए होटल एसोसिएशन कर रहा मुफ्त रहने-खाने का इंतजाम, इस नंबर पर मांगें मदद

Wed, 03 Sep 2025 02:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 03 Sep 2025 02:34 PM IST
सार

वैष्णो देवी में कई श्रद्धालु अभी भी वहीं पर फंसे हुए हैं। श्रद्धालुओं की इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए कटरा का होटल एशोसिएशन 700 श्रद्धालुओं को रहने के लिए 200 से 250 कमरे उपलब्ध करा रहा है।

विज्ञापन
Vaishno Devi Yatra Landslide Hotel Association Giving Free Accommodation To Devotee
Vaishno Devi Yatra Landslide - फोटो : AdobeStock

हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटरा आते हैं। कुछ दिनों पहले तीर्थयात्रा मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण 35 लोगों की जान चली गई। इस कारण एक सप्ताह से वैष्णो देवी की यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। वैष्णो देवी में कई श्रद्धालु अभी भी वहीं पर फंसे हुए हैं। श्रद्धालुओं की इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए कटरा का होटल एशोसिएशन 700 श्रद्धालुओं को रहने के लिए 200 से 250 कमरे उपलब्ध करा रहा है। यही नहीं श्रद्धालुओं को खाने पीने के लिए भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जरूरतमंद श्रद्धालुओं को रुकने और खाने पीने के लिए होटल और भोजन की सुविधा बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। 

Vaishno Devi Yatra Landslide Hotel Association Giving Free Accommodation To Devotee
Vaishno Devi Yatra Landslide - फोटो : AdobeStock

अगर कोई जरूरतमंद श्रद्धालु परेशान है और उसे रहने के लिए कोई होटल नहीं मिल रहा है तो वह इस हेल्पलाइन नंबर 9596002222 पर कॉल कर सकता है। कॉल करने के बाद श्रद्धालु के रहने और खाने की व्यवस्था की जाएगी। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

Vaishno Devi Yatra Landslide Hotel Association Giving Free Accommodation To Devotee
Vaishno Devi Yatra Landslide - फोटो : AdobeStock

वहीं यात्रा मार्ग के संवेदनशील इलाकों में तुरंत होटल और दुकानों को खाली करने के आदेश दे दिए गए हैं। इसके अलावा 18 किलोमीटर के लंबे रास्ते पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसकी जानकारी वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दी है। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaishno Devi Yatra Landslide Hotel Association Giving Free Accommodation To Devotee
Vaishno Devi Yatra Landslide - फोटो : AdobeStock

मार्ग जब पूरी तरह से ठीक हो जाएगा उसके बाद ही यात्रा शुरू हो सकेगी। उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, दिल्ली आदि जगहों पर खूब बारिश हो रही है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन हो रहा है।

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़ 

विज्ञापन
Vaishno Devi Yatra Landslide Hotel Association Giving Free Accommodation To Devotee
Vaishno Devi Yatra Landslide - फोटो : AdobeStock

वहीं वैष्णो देवी में हुए हादसे के बाद श्राइन बोर्ड पर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट पहले ही था इसके बावजूद श्राइन बोर्ड यात्रा नहीं रोक सका। कई लोगों का यह भी कहना है कि त्रिकूटा पर्वत पर होने वाले निर्माण कार्य इसे खोखला कर रहे हैं।

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed