यूपीआई ने भारत के डिजिटल ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी क्रांति लाया है। एक समय था जब देश में यूपीआई की दस्तक के बाद इसकी असफलता के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, इसके आने के बाद देश के डिजिटल ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिली है। आज के समय देश भर में बड़े पैमाने पर लोग एनपीसीआई द्वारा तैयार किए गए यूपीआई सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं। यूपीआई के आने से डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में जो वृद्धि हुई है। उसका एक सकारात्मक असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष के आखिरी महीने मार्च में यूपीआई से हुए लेनेदेन 14 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गए। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यूपीआई ने देश के डिजिटल पेमेंटिंग के इकोसिस्टम को एक नया रूप दिया है।
UPI: भारत में यूपीआई की सफलता खींच रही दुनिया का ध्यान, ग्लोबल करने पर चल रही तैयारी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 21 May 2023 05:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन