फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Metro: अब मेट्रो टिकट के लिए लंबी लाइन में लगने की नहीं होगी जरूरत, व्हाट्सएप से आसानी से कर सकेंगे टिकट बुक

Sun, 21 May 2023 04:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 21 May 2023 04:00 PM IST
विज्ञापन
Chennai Metro Started QR Ticket Booking Service On WhatsApp Know How To Book Metro Ticket On WhatsApp
Metro Ticket On WhatsApp - फोटो : Istock

आज के समय अगर यह कहा जाए कि मेट्रो ट्रेनें शहरों की लाइफ लाइन बन चुकी हैं, तो गलत नहीं होगा। कई लोग जिनके पास गाड़ियां हैं। वह भी ट्रैफिक जाम से बचने के लिए मेट्रो से यात्रा करना बेहतर समझते हैं। हालांकि, मेट्रो में सफर करने के लिए हमें टिकट खरीदने के लिए एक लंबी लाइन में लगना होता है। ऐसे में हमारे समय की काफी बर्बादी होती है। इसी समस्या को देखते हुए चेन्नई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एक शानदार पहल की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत यात्री अब व्हाट्सएप के जरिए मेट्रो टिकट की बुकिंग कर सकेंगे। इस फैसले से चेन्नई में मेट्रों से सफर करने वाले यात्रियों को काफी फायदा पहुंचेगा। व्हाट्सएप पर मेट्रो टिकट को बुक करने के लिए चैटबॉट आपकी सहायता करेगा। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप व्हाट्सएप के जरिए मेट्रो टिकट की बुकिंग कर सकेंगे। आइए जानते हैं - 

Chennai Metro Started QR Ticket Booking Service On WhatsApp Know How To Book Metro Ticket On WhatsApp
Metro Ticket On WhatsApp - फोटो : Istock

इसके लिए आपको CMRL के व्हाट्सएप नंबर +91 8300086000 पर मैसेज भेजना है। यहां सभी मेट्रो स्टेशनों के नाम डिस्पले हो जाएंगे। इसके बाद आपको तमिल या इंग्लिश में किसी एक भाषा का चयन करना है। 

Chennai Metro Started QR Ticket Booking Service On WhatsApp Know How To Book Metro Ticket On WhatsApp
Metro Ticket On WhatsApp - फोटो : Istock

इसके बाद आपको टिकट बुक करें या नजदीकी मेट्रो स्टेशन खोजें में से किसी एक विकल्प का चयन करना है। बुक योर टिकट के विकल्प का चयन करने पर आपको मूल और गंतव्य स्टेशन को सेलेक्ट करना है। इस बात का ध्यान रखें कि आप एक बार में ज्यादा से ज्यादा 6 टिकट को ही बुक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chennai Metro Started QR Ticket Booking Service On WhatsApp Know How To Book Metro Ticket On WhatsApp
Metro Ticket On WhatsApp - फोटो : Istock

नेक्स्ट स्टेप पर आपको पेमेंट करनी है। पमेंट करने के बाद आपको क्यूआर टिकट भेजा जाएगा। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से ई-टिकट को बुक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Chennai Metro Started QR Ticket Booking Service On WhatsApp Know How To Book Metro Ticket On WhatsApp
Metro Ticket On WhatsApp - फोटो : istock

चेन्नई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने Tanla Solution की सहायक कंपनी कैरिक्स के साथ मिलकर व्हाट्सएप चैटबॉट-आधारित क्यूआर टिकटिंग सेवा को शुरू किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed