फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar: 14 मार्च नहीं अब ये है मुफ्त में आधार को अपडेट करवाने की नई तारीख, यहां जानें

Thu, 14 Mar 2024 10:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 14 Mar 2024 10:00 AM IST
विज्ञापन
UIDAI: The last date to update Aadhaar card for free is 14 June 2024
कब तक मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड? - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Update: आपके पास जितने भी दस्तावेज होंगे, चाहे फिर वो आपका ड्राइविंग लाइसेंस हो, वोटर आईडी कार्ड हो या फिर पैन कार्ड हो आदि। पर मौजूदा समय में सबसे जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड ही नजर आता है। इसके पीछे कई कारण हैं, जैसे- ये एक दस्तावेज ज्यादातर कामों के लिए मान्य होता है। वहीं, अगर आप भी एक आधार कार्डधारक हैं और आपका आधार 10 साल पुराना है, तो फिर आपको अपने इस आधार को अपडेट करवाना है। वहीं, अब तक इसे मुफ्त में अपडेट करवाने की आखिरी तारीख 14 मार्च 2024 थी, लेकिन अब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने इस तारीख को बढ़ाकर 14 जून 2024 कर दिया है। इसका मतलब अब आब 14 जून 2024 तक मुफ्त में अपने आधार को अपडेट करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है, तो आप यहां जान सकते हैं उसका तरीका क्या है। तो चलिए जानते हैं...

UIDAI: The last date to update Aadhaar card for free is 14 June 2024
कब तक मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड? - फोटो : istock

आधार अपडेट करवाने का ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आपका आधार कार्ड भी 10 साल पुराना है, तो आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना होगा, जिसकी अब नई तारीख 14 जून 2024 है और आप इसे तब तक मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in/en पर जाना है
UIDAI: The last date to update Aadhaar card for free is 14 June 2024
कब तक मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर देखना है कि अपडेट आधार का ऑप्शन कहां है, वहां पर आपको क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर भरकर ओटीपी की मदद से लॉगिन कर लेना है
  • फिर आपको अपने दस्तावेज अपडेट पर क्लिक करके इन्हें वेरिफाई करवाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
UIDAI: The last date to update Aadhaar card for free is 14 June 2024
कब तक मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब नीचे ड्रॉप लिस्ट में से पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपडेट करें
  • इसके बाद आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है
  • फिर आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा
विज्ञापन
UIDAI: The last date to update Aadhaar card for free is 14 June 2024
कब तक मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फॉर्म सबमिट होते ही आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा
  • आपको इस नंबर को संभालकर रखना है और आप इससे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आधार अपडेट हुआ या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed