फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: गाड़ी में तेल भरवाते समय कभी न भूलें ये बातें, वरना हो सकती है दिक्कत

Wed, 13 Mar 2024 05:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 13 Mar 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
Fuel Tips: Keep these things in mind while filling oil in the car or bike
गाड़ी में फ्यूल भरवाने वाले इन बातों का ध्यान रखें। - फोटो : iStock

Fuel Tips: गाड़ी को चलाने के लिए उसमें फ्यूल भरवाना जरूरी है, क्योंकि इसके बिना गाड़ी चल नहीं पाएगी। इसके लिए हमें पेट्रोल पंप पर जाना पड़ता है। जहां पर कोई 100 रुपये का, कोई 500 तो कोई अपनी गाड़ी के टैंक को फुल करवाता है और ये सब जरूरत के हिसाब से होता है। पर क्या आप ये जानते हैं कि जब भी हम फ्यूल भरवाने पेट्रोल पंप पर जाएं, तो हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती या पेट्रोल पंप पर किसी बात को नजरअंदाज करना आपको दिक्कत दे सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं, जिनका ध्यान आपको पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाते समय रखना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Fuel Tips: Keep these things in mind while filling oil in the car or bike
गाड़ी में फ्यूल भरवाने वाले इन बातों का ध्यान रखें। - फोटो : iStock

पेट्रोल पंप पर इन बातों का रखें ध्यान:-

पहली बात

  • जब भी आप पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जाएं, तो मशीन के डिस्पेंसर पर जीरो देखना न भूलें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको कम तेल मिल सकता है क्योंकि पेट्रोल पंप वाले आपको चपत लगा देते हैं। इसलिए मीटर पर जीरो जरूर देखें।
Fuel Tips: Keep these things in mind while filling oil in the car or bike
गाड़ी में फ्यूल भरवाने वाले इन बातों का ध्यान रखें। - फोटो : iStock

दूसरी बात

  • जब भी पंप पर जाएं, तो ध्यान रखें कि ऑटो कट के बाद तेल न भरवाएं। दरअसल, जब आप तेल भरवाते हैं तो आपने एक कट की आवाज सुनी होगी। इस आवाज का मतलब होता है कि ऑटोमेटिक तरीके से पाइप के नोजल से फ्यूल निकलना बंद हो चुका है, लेकिन कई लोग कीमत को राउंड ऑफ करने के लिए इसके बाद भी फ्यूल भरवाते हैं। पर ऐसा करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fuel Tips: Keep these things in mind while filling oil in the car or bike
गाड़ी में फ्यूल भरवाने वाले इन बातों का ध्यान रखें। - फोटो : iStock

तीसरी बात

  • आप कभी किसी पेट्रोल पंप पर तेल भरवा रहे हैं और मशीन का मीटर रुक-रुककर चल रहा है, तो ऐसे पंप से तेल भरवाने से बचें। जानकारों के मुताबिक, मीटर के रुक-रुककर चलने से पेट्रोल कम मिल पाता है और ग्राहक को नुकसान होता है।
विज्ञापन
Fuel Tips: Keep these things in mind while filling oil in the car or bike
गाड़ी में फ्यूल भरवाने वाले इन बातों का ध्यान रखें। - फोटो : iStock

चौथी बात

  • फ्यूल भरवाते समय मीटर पर आ रही रीडिंग का ध्यान जरूर दें। देखें कि रीडिंग कैसे चल रही है। अगर मीटर की रीडिंग कम से कम 3 से स्टार्ट हो रही है, तो सही है। लेकिन अगर 3 से ज्यादा अंक पर रीडिंग जंप हो रही है तो आपको नुकसान उतना ही ज्यादा हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed