Types of Mutual Funds: आज के इस डिजिटल युग में स्टॉक मार्केट या म्यूचुअल फंड में निवेश करना पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो गया है। इस कारण बीते वर्षों में देश के भीतर निवेशकों की संख्या में एक बड़ा इजाफा देखने को मिला है। कई लोग अपने बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करने के लिए म्यूचुअल फंड और स्टॉक मार्केट में निवेश कर रहे हैं। बीते वर्षों में कई म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है।
म्यूचुअल फंड में कई निवेशकों से पैसे इकट्ठा करके उसे शेयर बाजार, बॉन्ड, सरकारी प्रतिभूतियों और अन्य एसेट्स में लगाया जाता है। म्यूचुअल फंड में पैसों का प्रबंधन अनुभवी फंड मैनेजर्स द्वारा किया जाता है। म्यूचुअल फंड के कई प्रकार होते हैं। इसमें निवेशक अपनी जरूरत, जोखिम उठाने की क्षमता और निवेश की अवधि के अनुसार से उसका चयन कर सकते हैं।
2 of 5
कितने तरह के होते हैं म्यूचुअल फंड
- फोटो : AdobeStock
इसी सिलसिले में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको म्यूचुअल फंड कितने प्रकार के होते हैं और किस म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर आपको ज्यादा रिटर्न मिलता है? इस बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
3 of 5
कितने तरह के होते हैं म्यूचुअल फंड
- फोटो : AdobeStock
इक्विटी म्यूचुअल फंड
- इक्विटी म्यूचुअल फंड में आपके निवेश किए गए पैसों को शेयर बाजार में लगाया जाता है।
- इसमें निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है।
- हालांकि, यहां पर निवेश करके आप लंबी समयावधि में अच्छा खासा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
- वे निवेशक जो अपने पैसों पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं और बाजार के जोखिमों को झेल सकते हैं वे यहां पर निवेश कर सकते हैं।
4 of 5
कितने तरह के होते हैं म्यूचुअल फंड
- फोटो : AdobeStock
डेट म्यूचुअल फंड
- डेट म्यूचुअल फंड में आपके पैसों को सरकारी बॉन्ड, कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट आदि में निवेश किया जाता है।
- यहां निवेश करने पर जोखिम ज्यादा नहीं होता है लेकिन रिटर्न इक्विटी के मुकाबले कम मिलता है।
- अगर आप कम जोखिम के साथ एक स्थिर रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं, तो यहां निवेश कर सकते हैं।
5 of 5
कितने तरह के होते हैं म्यूचुअल फंड
- फोटो : AdobeStock
हाइब्रिड म्यूचुअल फंड
- इसमें इक्विटी और डेट दोनों में निवेश किया जाता है।
- हाइब्रिड म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर जोखिम और रिटर्न दोनों मध्यम स्तर पर होते हैं।
- अगर आप ज्यादा जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं और ठीक ठाक रिटर्न पाना चाहते हैं तो यहां निवेश कर सकते हैं।
Investment: सुकन्या समृद्धि योजना में करें 12,500 रुपये निवेश, बिटिया की शादी के लिए जुटा सकते हैं 69.27 लाख