फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: ट्रेन टिकट को कैंसिल कराने पर कितने रुपये का लगता है चार्ज? जरूर जान लें ये नियम

Tue, 06 May 2025 03:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 06 May 2025 03:51 PM IST
सार

Train Ticket Cancellation Rules: ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर रेलवे द्वारा कितना कैंसिलेशन चार्ज लिया जाता है। इस बारे में कई लोगों को पता नहीं होता है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Train Ticket Cancellation Rules Know Indian Railway Guidelines to Avoid Loss
ट्रेन टिकट को कैंसिल कराने पर कितने रुपये का लगता है चार्ज - फोटो : Adobe Stock

Train Ticket Cancellation Rules: भारतीय रेलवे का बड़ा नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है, जो कि देश के विभिन्न भागों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करता है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवनरेखा की संज्ञा दी जाती है। परिवहन के साधन के अलावा यह देश में लाखों लोगों की आजीविका का भी स्त्रोत है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को भी बना रखा है। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों को सफर का अच्छा अनुभव देना है।

हालांकि, ट्रेन में सफर करने के लिए आपको टिकट बुक कराना जरूरी है। वहीं कई बार देखने को मिलता है कि किसी इमरजेंसी या दूसरे जरूरी कार्यों की वजह से ट्रेन टिकट कैंसिल कराना पड़ जाता है। हालांकि, ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर रेलवे द्वारा कितना कैंसिलेशन चार्ज लिया जाता है। इस बारे में कई लोगों को पता नहीं होता है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 

Train Ticket Cancellation Rules Know Indian Railway Guidelines to Avoid Loss
ट्रेन टिकट को कैंसिल कराने पर कितने रुपये का लगता है चार्ज - फोटो : Adobe Stock

ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर कितने रुपये लगता है कैंसिलेशन चार्ज?

  • भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार अगर आपका टिकट सेकेंड क्लास में है और आप ट्रेन टिकट को ट्रेन के डिपार्चर होने से 48 घंटे पहले टिकट को कैंसिल कराते हैं, तो इस स्थिति में 60 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से चार्ज कटेगा।
  • वहीं स्लीपर क्लास में यह कटौती 120 रुपये की होगी। 
Train Ticket Cancellation Rules Know Indian Railway Guidelines to Avoid Loss
ट्रेन टिकट को कैंसिल कराने पर कितने रुपये का लगता है चार्ज - फोटो : AdobeStock
  • AC चेयर कार और थर्ड AC में 180 रुपये का कैंसिलेशन चार्ज लिया जाएगा।
  • वहीं सेकेंड एसी में यह चार्ज 200 रुपये और फर्स्ट AC और एग्जीक्यूटिव क्लास में 240 रुपये की कटौती की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Train Ticket Cancellation Rules Know Indian Railway Guidelines to Avoid Loss
ट्रेन टिकट को कैंसिल कराने पर कितने रुपये का लगता है चार्ज - फोटो : AdobeStock
  • स्लीपर क्लास की टिकट पर जीएसटी एड नहीं होता है।
  • इसके अलावा एसी क्लास की टिकटों पर रेलवे द्वारा जीएसटी चार्ज को जोड़ा जाता है।
  • ट्रेन के हिसाब से इस चार्ज को जोड़ा जाता है। 
विज्ञापन
Train Ticket Cancellation Rules Know Indian Railway Guidelines to Avoid Loss
ट्रेन टिकट को कैंसिल कराने पर कितने रुपये का लगता है चार्ज - फोटो : AdobeStock
  • वहीं टिकट कंफर्मेशन के बाद आप ट्रेन के डिपार्चर से 48 घंटे से लेकर 12 घंटे के अंदर अगर टिकट को कैंसिल कराते हैं, तो इस स्थिति में आपके टिकट की कुल राशि का 25 प्रतिशत पैसा काटा जाता है।

Indian Railways: ट्रेन में बिना टिकट सफर करने पर इतने रुपये का लगता है जुर्माना, जरूर जान लें रेलवे का यह नियम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed