Car and Bike Driving Rules: आज के समय में लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास दोपहिया वाहन या चार पहिया वाहन हो। फिर चाहे वो स्कूटी-बाइक हो या फिर कार। वहीं, अगर आपके पास कार या बाइक है तो आपको सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना होता है। अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं या ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताए गए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है।
{"_id":"67b096beaac2ca0e6208d3a3","slug":"traffic-rules-to-follow-while-riding-bike-or-car-challan-alert-tips-and-tricks-in-hindi-2025-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: कार चला रहे हैं या बाइक भूलकर न करें ये गलतियां, वरना चालान कटना तय","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: कार चला रहे हैं या बाइक भूलकर न करें ये गलतियां, वरना चालान कटना तय
Sat, 15 Feb 2025 06:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 15 Feb 2025 06:59 PM IST
सार
अगर आप भी दोपहिया या चार पहिया जैसे वाहन चलात हैं तो आपके लिए कुछ बातों को जानना जरूरी हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है।
विज्ञापन
वाहन चलाते समय कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चलाते समय कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए?
- फोटो : FREEPIK
इन गलतियों को करने से बचें, वरना कट सकता है चालान:-
नंबर 1
- हमें एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर हम चार पहिया वाहन चलाते हैं तो हमें सीट बेल्ट लगानी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका चालान काटा जाता है। ठीक ऐसे ही दोपहिया वाहन चलाते समय आपको हेलमेट पहनना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो सड़क पर लगे कैमरों से या ट्रैफिक पुलिस द्वारा आपकी गाड़ी का चालान काटा जा सकता है।
वाहन चलाते समय कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
- चालान कई स्थितियों में कट सकता है जिसमें से स्थिति नाबलिग से भी जुड़ी है। इसमें अगर आपके दोपहिया या चार पहिया वाहन को कोई नाबलिग चलाता हुआ पकड़ा जाता है तो आपकी गाड़ी को सीज तक किया जा सकता है। साथ ही वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चलाते समय कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए?
- फोटो : Hyundai
नंबर 3
- गाड़ी को हमेशा नॉर्मल स्पीड में चलाना चाहिए, लेकिन कई लोग गाड़ी को तेज रफ्तार में चलाते हैं। पर शायद आप ये भूल जाते हैं कि हर हाइवे, सड़क आदि पर गाड़ी चलाने की तय लिमिट अलग-अलग होती है। इसे आप ऐसे समझिए कि अगर किसी सड़क पर गाड़ी चलाने की लिमिट 50 किलोमीटर है और आप गाड़ी को इससे ज्यादा स्पीड पर चला रहे हैं, तो आपकी गाड़ी का चालान कट जाता है।
विज्ञापन
वाहन चलाते समय कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
- आप चाहे दोपहिया वाहन चला रहे हैं या फिर चार पहिया वाहन से यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपनी गाड़ी के कागज पूरे रखने चाहिए। पीओसी से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस जैसे जरूरी दस्तावेजों को साथ रखें। आप चाहें तो डिजिलॉकर में या अपने मोबाइल में भी दस्तावेजों को डिजिटली रूप में रख सकते हैं। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि अगर आप इन दस्तावेजों को नहीं रखते हैं तो आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है।