{"_id":"69ae919427707ecd810ec930","slug":"traffic-challan-rules-for-written-cast-and-religious-stickers-on-vehicle-2026-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Traffic Challan Rules: क्या वाहन पर अपनी जाति लिखवा सकते हैं? जानें इस सवाल का सही जवाब","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Traffic Challan Rules: क्या वाहन पर अपनी जाति लिखवा सकते हैं? जानें इस सवाल का सही जवाब
Mon, 09 Mar 2026 04:05 PM IST
Shruti Gaur
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 09 Mar 2026 04:05 PM IST
सार
Traffic Challan Rules: लोग अपना रुतबा दिखाने के लिए अक्सर अपने वाहनों की नंबर प्लेट पर अपनी जाति लिखवा लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने पर आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। आइए यहां आपको इस बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
क्या वाहन पर अपनी जाति लिखवा सकते हैं?
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Number Plate Rules India: आजकल सड़कों पर कई ऐसी गाड़ियां देखने को मिलती हैं जिनकी नंबर प्लेट या गाड़ी के पीछे जाट, गुर्जर, राजपूत, चौधरी, पंडित जैसी जातियों के नाम बड़े अक्षरों में लिखे होते हैं। कई लोग इसे अपनी पहचान या रुतबा दिखाने का तरीका मानते हैं।
क्या वाहन पर अपनी जाति लिखवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या कहते हैं नियम ?
मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार वाहन की नंबर प्लेट को लेकर स्पष्ट नियम बनाए गए हैं। नियमों के मुताबिक नंबर प्लेट का रंग, डिजाइन, फॉन्ट और आकार तय होता है और उस पर केवल वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर ही लिखा जा सकता है।
मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार वाहन की नंबर प्लेट को लेकर स्पष्ट नियम बनाए गए हैं। नियमों के मुताबिक नंबर प्लेट का रंग, डिजाइन, फॉन्ट और आकार तय होता है और उस पर केवल वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर ही लिखा जा सकता है।
क्या वाहन पर अपनी जाति लिखवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
इसके अलावा नंबर प्लेट पर किसी भी तरह का अतिरिक्त शब्द, जाति, पद, स्लोगन या स्टिकर लिखना नियमों के खिलाफ माना जा सकता है। कई लोग नंबर प्लेट के ऊपर या नीचे अपनी जाति या उपनाम लिखवा लेते हैं, जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या वाहन पर अपनी जाति लिखवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कट सकता है इतना चालान
अगर कोई व्यक्ति नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करता है या उस पर अनधिकृत लिखावट करता है, तो ट्रैफिक पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऐसी स्थिति में वाहन मालिक पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
अगर कोई व्यक्ति नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करता है या उस पर अनधिकृत लिखावट करता है, तो ट्रैफिक पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऐसी स्थिति में वाहन मालिक पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
क्या वाहन पर अपनी जाति लिखवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कई राज्यों में नंबर प्लेट के नियमों का उल्लंघन करने पर करीब 1000 से 5000 रुपये तक का चालान किया जा सकता है। इसके अलावा अगर नंबर प्लेट पूरी तरह नियमों के खिलाफ पाई जाती है तो पुलिस वाहन को जब्त भी कर सकती है या नंबर प्लेट बदलने के निर्देश दे सकती है।