हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने आम लोगों के बजट पर नकारात्मक असर डाला है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में रसोई गैस का बढ़ता खर्च कई परिवारों के लिए एक चिंता का विषय बन चुका है। हालांकि, विशेषज्ञों की मानें तो खाना पकाने की कुछ छोटी आदतों में बदलाव करके आप गैस की खपत कम कर सकते हैं। ऐसा करने से गैस और पैसे दोनों की बचत होगी। सही तरीके से खाना पकाने और गैस का इस्तेमाल करने से एलपीजी रसोई सिलेंडर लंबे समय तक चल सकता है।
{"_id":"69ae8d02d3fefe9c4f05bea5","slug":"lpg-gas-price-increased-check-how-to-save-lpg-gas-know-tips-and-tricks-2026-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एलपीजी गैस की बढ़ी कीमतों ने खराब कर दिया है बजट, आदतों में ये बदलाव करके गैस और पैसे दोनों की कर सकते हैं बचत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
एलपीजी गैस की बढ़ी कीमतों ने खराब कर दिया है बजट, आदतों में ये बदलाव करके गैस और पैसे दोनों की कर सकते हैं बचत
Mon, 09 Mar 2026 03:43 PM IST
Sankalp Prakash Singh
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Mon, 09 Mar 2026 03:43 PM IST
सार
एलपीजी गैस की बढ़ी कीमतों ने कई लोगों के बजट को खराब करने का काम किया है। वहीं अगर आप अपने खाना बनाने की आदतों में कुछ बदलाव करते हैं, तो इससे गैस और पैसे दोनों की बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन
LPG Gas
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Gas Saving Tips
- फोटो : Adobe stock
एलपीजी गैस की बचत कैसे करें?
- अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग तेज फ्लेम पर खाना पकाते हैं।
- वहीं आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि ज्यादातर भोजन मध्यम आंच पर आसानी से पक जाते हैं।
- इससे गैस ज्यादा खर्च नहीं होती है।
- अगर आप तेज आंच पर खाना पकाते हैं तो इससे गैस की खपत ज्यादा होती है और सिलेंडर भी जल्दी खत्म हो जाता है।
सावधान! क्या आपके पैन कार्ड पर किसी और ने ले रखा है लोन? ऐसे करें चेक वरना...
lpg gas cylinder
- फोटो : Adobe Stock
- गैस स्टोव और बर्नर की नियमित सफाई करते रहना जरूरी है।
- यह गैस की बचत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- कई बार देखने को मिलता है कि बर्नर के छेदों में गंदगी जमा हो जाती है।
- इससे गैस का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता है और अधिक गैस खर्च होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
lpg gas cylinder
- फोटो : Adobe Stock
- खाना बनाते समय प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें। यह गैस की बचत करने का एक प्रभावी तरीका है।
- प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पकता है। इससे गैस की खपत कम होती है।
- दाल, चावल या दूसरे भोजन को पकाने के लिए प्रेशर कूकर का उपयोग करें।
- ऐसा करने से लंबे समय तक आपका सिलेंडर चल सकता है।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट
- फोटो : Adobe Stock
- इस बात का भी ध्यान दें कि खाना पकाते समय बर्तन को ढककर रखें।
- ढक्कन लगाने से बर्तन के अंदर गर्मी बनी रहती है और खाना जल्दी पकता है।
- ऐसा करने से गैस की खपत कम होती है और समय की भी बचत होती है।
- इन तरीकों को अपनाकर आप रसोई गैस की बचत कर सकते हैं।
Bike Tips: अपनी बाइक में लगा लें ये गैजेट, नहीं सताएगा चोरी का डर