फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: इस गर्मी एसी चलाने पर भी बिजली का बिल आ सकता है कम, जानें कैसे

Sat, 11 Mar 2023 02:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 11 Mar 2023 02:17 PM IST
विज्ञापन
Tips to Reduce Electricity Bill While Using AC Know How to Save Power Consumption
एसी चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम हो सकता है? - फोटो : Pixabay

Tips For AC: मार्च का महीना आ चुका है और अब धीरे-धीरे ही सही लेकिन हम गर्मी के मौसम में प्रवेश कर रहे हैं। मौजूदा समय में लोग पंखे चला रहे हैं और जल्द ही लोगों के घरों में कूलर और एसी चलते हुए नजर आएंगे। पर बात जब भी एसी की होती है तो लोगों को बिजली का बढ़ता हुआ बिल टेंशन देने लगता है। इसलिए कई लोग एसी चलाने से भी बचते हुए नजर आते हैं। ऐसे में अगर एसी चलाने पर भी आपका बिजली का बिल काफी ज्यादा आता है, तो फिर आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें जिससे आपका बिजली का बिल कम हो सके। तो चलिए बिना देर किए कुछ ऐसे तरीके जानते हैं जिनका इस्तेमाल करके एसी चलाने के बाद भी आप अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Tips to Reduce Electricity Bill While Using AC Know How to Save Power Consumption
एसी चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम हो सकता है? - फोटो : Istock

एसी चलाने पर इन तरीकों से हो सकता है बिजली का बिल कम:-

नंबर 1

  • एसी चलाने पर अगर बिजली का बिल कम करना चाहते हैं, तो आपको ऑटो कट फीचर का इस्तेमाल करना चाहिए और ये आजकल लगभग सभी एसी में आ रहा है। इसमें कमरा ठंडा होने पर एसी अपने आप बंद हो जाता है और जब कमरा गर्म होने लगता है, तो ये फिर से चालू हो जाता है। इससे बिजली के बिल पर असर देखा जा सकता है।
Tips to Reduce Electricity Bill While Using AC Know How to Save Power Consumption
एसी चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम हो सकता है? - फोटो : Pixabay

नंबर 2

  • कई लोगों की आदत होती है कि वो एसी को 16 डिग्री सेल्सियस पर चलाते हैं। पर वो शायद ये नहीं जानते कि ऐसा करने से बिजली का बिल ज्यादा आ सकता है। इसलिए एसी को हमेशा 22 से 24 डिग्री के बीच ही चलाना चाहिए। ये तरीका आपके बिजली के बिल को कम कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tips to Reduce Electricity Bill While Using AC Know How to Save Power Consumption
एसी चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम हो सकता है? - फोटो : Pixabay

नंबर 3

  • अगर आप भी इस गर्मी एसी खरीद रहे हैं, तो ध्यान रहे कि 5 स्टार वाला एसी ही खरीदें। जितने ज्यादा स्टार का मतलब है बिजली का बिल उतना कम हो सकता है। ये एसी थोड़े महंगे जरूर होते हैं, लेकिन एक बार पैसा खर्च करके आप अपने बिजली के बिल को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
Tips to Reduce Electricity Bill While Using AC Know How to Save Power Consumption
एसी चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम हो सकता है? - फोटो : Pixabay

नंबर 4

  • ध्यान रहे कि जब एसी चलाएं, तो साथ पंखा न चलाएं। कई लोग एसी और पंखा दोनों चला देते हैं। इससे एसी को कमरा ठंडा करने में नॉर्मल से ज्यादा समय लगता है, जिसका सीधा असर बिजली के बिल पर पड़ता है। इसलिए दोनों को साथ में चलाने से बचें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed