Online shopping Tips: अगर आप देखेंगे तो बच्चों से लेकर बड़े लोग तक अब काफी हद तक ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए नजर आते हैं। लोगों को यहां भारी डिस्काउंट और पसंद की चीजें जो मिल जाती है। कई तरह के एप की मदद से बिना कहीं जाए घर बैठे ही चीज प्राप्त भी हो जाती है। ऐसी ही कई तरह की सुविधाएं ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान मिल जाती हैं, लेकिन इस बात से भी इंकार करना गलत होगा कि ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ही लगभग रोजाना काफी लोग ठगी का शिकार तक हो जाते हैं। जालसाज कई नए-नए तरीकों की मदद से लोगों को ठग लेते हैं। इसलिए आपकी ये जिम्मेदारी बनती है कि ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान आप कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आप भी ठगी का शिकार हो सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"652923b69a0bbf576d073472","slug":"tips-to-avoid-fraud-during-online-shopping-check-here-details-2023-10-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान की ये गलतियां तो गंवा सकते हैं बैंक खाते में जमा रकम, जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान की ये गलतियां तो गंवा सकते हैं बैंक खाते में जमा रकम, जानें कैसे
Fri, 13 Oct 2023 04:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 13 Oct 2023 04:36 PM IST
विज्ञापन
Online Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Online Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:-
नंबर 1
- ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान फर्जी एप या वेबसाइट से बचकर रहें
- कभी फेक वेबसाइट या एप पर लॉगिन न करें
- मैसेज, ईमेल आदि पर प्राप्त हुए किसी लिंक पर क्लिक न करें, वरना आपके साथ फ्रॉड हो सकता है।
Online Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
नंबर 2
- भूलकर भी कभी किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट या एप पर अपनी बैंकिंग जानकारी सेव न करें
- कई लोग क्रेडिट-डेबिट कार्ड की जानकारी, इंटरनेट बैंकिंग के आईडी-पासवर्ड आदि सेव कर देते हैं, ऐसा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Online Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
नंबर 3
- ऑफर्स से बचकर रहें
- किसी भी ऑफर्स पर विश्वास करने से पहले या क्लिक करने से पहले उसकी जांच पड़ताल जरूर करें
- ईमेल, मैसेज, व्हाट्सएस या अन्य सोर्स से प्राप्त हुए ऑफर्स के लिए लिंक पर कभी क्लिक न करें, वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।
विज्ञापन
Online Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 4
- ऐसी एप या वेबसाइट से बचकर रहें, जो बिना जरूरत भी आपके मोबाइल ये कंप्यूटर की चीजों की परमिशन मांगती है
- ये एप पहले परमिशन लेती हैं और फिर पीठ पीछे आपका डाटा चुराकर आपको चपत लगा सकती है
- इसलिए हमेशा प्ले स्टोर से रिव्यू और रेटिंग देखकर ही विश्वसनीय एप डाउनलोड करें।