फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय कभी न करें ये गलतियां, वरना जेब से जा सकते हैं ज्यादा पैसे

Fri, 13 Oct 2023 02:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 13 Oct 2023 02:44 PM IST
विज्ञापन
Health Insurance: How to choose a best medical insurance follow these tips
Health Insurance: कैसे चुन सकते हैं बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस? - फोटो : Amar Ujala

Medical Insurance Buying Tips: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में कब कौन बीमार पड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां हैं जो व्यक्ति को पलक झपकते ही अपनी चपेट में ले लेती हैं। ऐसे में लोगों को अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ता है, जिसमें काफी पैसे भी खर्च हो जाते हैं क्योंकि डॉक्टर की फीस से लेकर दवाइयां तक कफी महंगी आती हैं। इससे बचने के लिए कई लोग हेल्थ इंश्योरेंस भी करवाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इसे खरीदते समय कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए? शायद नहीं, क्योंकि ज्यादातर लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं। तो चलिए जानते हैं ये क्या हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Health Insurance: How to choose a best medical insurance follow these tips
Health Insurance: कैसे चुन सकते हैं बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस? - फोटो : istock

खरीद रहे हैं हेल्थ इंश्योरेंस, तो इन बातों का ध्यान रखना जरूरी:-

पहली बात

  • हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय ये जान लें कि हॉस्पिटलाइजेशन से पहले और बाद में कितना खर्च कवर किया जा रहा है
  • ये भी पता करें कि इसमें हेल्थ चेकअप की सुवधा है या फिर नहीं है
  • वहीं, ये जानना न भूलें कि वेटिंग पीरियड कितना है आदि।
Health Insurance: How to choose a best medical insurance follow these tips
Health Insurance: कैसे चुन सकते हैं बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस? - फोटो : Istock

दूसरी बात

  • हेल्थ इंश्योरेंस अगर कम उम्र में खरीदा जाए, तो इससे बाकी पॉलिसी की तुलना में इसका प्रीमियम तो कम होता ही है। साथ ही कवरेज भी ज्यादा मिल सकता है। जबकि, ज्यादा उम्र में कवरेज कम होता है और प्रीमियम ज्यादा चुकाना पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि कम उम्र में ही पॉलिसी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Insurance: How to choose a best medical insurance follow these tips
Health Insurance: कैसे चुन सकते हैं बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस? - फोटो : istock

तीसरी बात

  • किसी की देखा-देखी में या बिना जांच परख के कभी हेल्थ इंश्योरेंस न खरीदें। पहले सभी कंपनियों के प्रीमियम और कवरेज की तुलना करें। आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह ये पता कर सकते हैं। इसके बाद ही कोई हेल्थ पॉलिसी लें।
विज्ञापन
Health Insurance: How to choose a best medical insurance follow these tips
Health Insurance: कैसे चुन सकते हैं बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस? - फोटो : istock

चौथी बात

  • अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय इस बात को न छुपाएं। अगर आप ये बात छुपाते हैं, तो ऐसा करने से आपको क्लेम करने के दौरान दिक्कतें आ सकती हैं
  • हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय नियम व शर्तें जरूर पढ़ें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed