फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत की बात: एसी चलाने पर आ रहा है ज्यादा बिजली का बिल, तो इन टिप्स को करें फॉलो

Fri, 01 Apr 2022 12:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 01 Apr 2022 12:40 PM IST
विज्ञापन
AC Tips to Reduce Electricity Bill
How to reduce AC electricity bill - फोटो : Pixabay

गर्मी का सीजन दस्तक दे चुका है। इससे राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में एसी और पंखों को चलाने लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई एयर कंडीशनर उपयोगकर्ताओं की शिकायत रहती है कि एसी का उपयोग करने पर उनका काफी ज्यादा बिजली बिल आता है, जिसका सीधा असर उनकी जेब पर पड़ता है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं और आपका भी एसी चलाने पर अतिरिक्त बिजली बिल आ रहा है, तो परेशान मत होइए। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको अमल में लाकर आप अपने एसी के बिजली बिल को कम कर सकते हैं। इससे न केवल आपका बिजली बिल कम आएगा बल्कि आप अच्छी खासी मात्रा में अपने पैसों की बचत भी कर सकेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में, जिनका आपको विशेष ध्यान एसी का उपयोग करते समय रखना चाहिए।

AC Tips to Reduce Electricity Bill
How to reduce AC electricity bill - फोटो : Pixabay

अक्सर लोग कमरे को ज्यादा ठंडा करने के लिए एसी का तापमान काफी कम यानी 18 डिग्री सेल्सियस कर देते हैं। कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए आपको ये गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने पर आपका एयर कंडीशनर ज्यादा मात्रा में बिजली बिल की खपत करता है। 

AC Tips to Reduce Electricity Bill
How to reduce AC electricity bill - फोटो : Pixabay

ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी के मुताबिक एसी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस का होना सबसे अच्छा है। अगर आप 24 डिग्री सेल्सियस तापमान पर अपने एयर कंडीशनर का उपयोग करते हैं, तो आपका बिजली बिल ज्यादा नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
AC Tips to Reduce Electricity Bill
How to reduce AC electricity bill - फोटो : Pixabay

अगर आप नए एसी को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको 5 स्टार रेटिंग वाले एसी को खरीदना चाहिए। 5 स्टार एसी आपके कमरे को तेजी से ठंडा करने का काम करता है। इसके अलावा ये बिजली बिल की खपत भी काफी कम करता है।

विज्ञापन
AC Tips to Reduce Electricity Bill
How to reduce AC electricity bill - फोटो : Pixabay

वहीं अगर आपके एसी में टाइमर की सुविधा है, तो आपको उसका उपयोग जरूर करना चाहिए। इससे आप अपने एसी को एक निर्धारित समय पर बंद और चालू कर सकते हैं। इसके अलावा आपको समय समय पर अपने एयर कंडीशनर की देखभाल भी करते रहना चाहिए। ऐसा करने पर आपका एसी ज्यादा बिजली बिल की खपत नहीं करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed