फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ration Alert: फ्री राशन की अवधि बढ़ते ही लोगों के साथ होने लगा धोखा, बचने के लिए इन चार बातों का रखें ध्यान

Fri, 01 Apr 2022 12:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 01 Apr 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
Free Ration Scheme Deadline Extended Beware! You Can Be Cheated Keep These Things in Mind
फ्री राशन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

देश के राशन कार्डधारकों को पहले की तरह ही सितंबर 2022 तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। दरअसल, केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना काल में लोगों को मुफ्त राशन देने का कार्यक्रम शुरू किया गया था, ताकि जरूरतमंद लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। ऐसे में मार्च 2022 में खत्म हो रही इस मुफ्त राशन योजना को अब सितंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है। लेकिन इन सबके बीच अब एफपीएस डीलर्स आपको इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल के जरिए कम राशन दे सकते हैं। दरअसल, ये लोग दो ई-पीओएस डिवाइस का इस्तेमाल करके लोगों को कम राशन देते हैं। जबकि दो ई-पीओएस डिवाइस का इस्तेमाल करना गैर कानूनी है। ऐसा ताजा मामला दिल्ली के लक्ष्मी नगर से सामने आया। जहां पर डीलर एक की जगह पर दो ई-पीओएस डिवाइस का इस्तेमाल करके सब्सिडी वाले राशन का डायवर्जन और दुरुपयोग करते हुए पाया गया। इसलिए जरूरत है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखकर मुफ्त राशन योजना का पूरी तरह लाभ लें। तो चलिए जानते हैं कि राशन लेते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Free Ration Scheme Deadline Extended Beware! You Can Be Cheated Keep These Things in Mind
फ्री राशन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-

तोल का ध्यान रखें
  • राशन लेते समय ध्यान दें कि राशन डीलर कहीं तोल तो नहीं मार रहा। गेहूं और चावल लेते समय उनका वजन पूरा देखें और इसके बाद ही लें। कम होने पर आप राशन डीलर की शिकायत कर सकते हैं।
Free Ration Scheme Deadline Extended Beware! You Can Be Cheated Keep These Things in Mind
फ्री राशन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

बायोमेट्रिक एंट्री करें

  • आज के समय में सबकुछ ऑनलाइन हो गया है, ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ न हो सके। इसलिए जब भी राशन लेने जाएं, तो बायोमेट्रिक एंट्री करें यानी अपना अंगूठा मशीन में लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Free Ration Scheme Deadline Extended Beware! You Can Be Cheated Keep These Things in Mind
फ्री राशन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
  • यही नहीं, हर महीने मिलने वाला राशन जरूर प्राप्त करें। राशन डीलर आपके नाम का राशन ब्लैक में न बेच दें, इसलिए राशन जरूर लें। हालांकि, बायोमेट्रिक के बिना राशन नहीं मिल सकता। लेकिन कई दुकान वाले चालाकी से इसमें धोखाधड़ी करते हैं।
विज्ञापन
Free Ration Scheme Deadline Extended Beware! You Can Be Cheated Keep These Things in Mind
फ्री राशन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

पूरा सामान प्राप्त करें

  • सरकार की तरफ से प्रत्येक राशन कार्ड धारक के लिए नमक, चीनी, दाल, गेहूं और चावल जैसी चीजें हर महीने भेजी जाती हैं। ऐसे में ध्यान रहे कि राशन लेते समय ये सुनिश्चित करें कि इस महीने क्या-क्या सामान आपके लिए आया है, और इसके बाद वो सभी चीजें प्राप्त करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed