आज के इस सूचना युग में स्मार्टफोन ने क्रांति लाने का काम किया है। स्मार्टफोन और इंटरनेट के आने से एक ऐसे इकोसिस्टम का निर्माण हुआ है, जिसकी मदद से बड़े पैमाने पर स्टार्टअप्स को ग्रो होने का मौका मिल रहा है। स्मार्टफोन ने दूरियों को खत्म करने का काम किया है। कैब बुक करना हो या खाना मंगाना हो। आज हमारे कई जरूरी काम स्मार्टफोन की मदद से आसानी से हो जाते हैं। वहीं अगर आपके मोबाइल फोन में इंटरनेट की स्पीड कम हो जाए, तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में आपके कई जरूरी काम रुक सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन ट्रिक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से अपने अपने स्मार्टफोन की धीमी इंटरनेट स्पीड को तेज कर सकते हैं। मोबाइल की इंटरनेट स्पीड को तेज करना काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में -
Tips and Tricks: स्मार्टफोन की धीमी इंटरनेट स्पीड से हैं परेशान, तो फॉलो करें ये ट्रिक्स मिनटों में डबल हो जाएगी स्पीड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छे नेटवर्क प्रिफरेंस का करें चयन
आपको मोबाइल नेटवर्क सेटिंग में जाकर बेस्ट नेटवर्क प्रिफरेंस के ऑप्शन का चयन करना चाहिए। कई बार लोग गलत नेटवर्क प्रिफरेंस का चयन कर देते हैं। इससे इंटरनेट की स्पीड काफी धीमी हो जाती है। ऐसे में तेज इंटरनेट के लिए हमेशा अच्छे नेटवर्क प्रिफरेंस का ही चयन करें।
गैर जरूरी एप्स को करें डिलीट
हमारे मोबाइल फोन में ऐसे कई गैर जरूरी एप्स होते हैं, जिनका उपयोग हम ज्यादा नहीं करते हैं। इस तरह के एप मोबाइल के बैकग्राउंड में इंटरनेट डाटा की खपत करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने इंटरनेट की स्पीड बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको मोबाइल के गैर जरूरी एप्स को डिलीट कर देना चाहिए।
ब्राउजर को करें अपडेट
अक्सर हम में से कई लोग पुराने ब्राउजर पर ही इंटरनेट की सर्फिंग करते हैं। आपको समय समय पर अपने ब्राउजर को अपडेट करते रहना चाहिए। अपडेटेड ब्राउजर में आप इंटरनेट की तेज स्पीड के साथ सर्फिंग कर पाएंगे। अपडेटेड ब्राउजर में इंटरनेट स्पीड को अच्छे से ऑप्टिमाइज किया जाता है।
एयरोप्लेन मोड
कई बार हमारा इंटरनेट अच्छे से काम नहीं करता है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। अगर आपका भी इंटरनेट सही ढंग से काम नहीं कर रहा है, तो आपको एक बार एयरोप्लेन मोड थोड़ी देर के लिए ऑन करके ऑफ कर देना चाहिए। अगर पीछे से कोई समस्या नहीं आ रही है, तो इस उपाय से आपका इंटरनेट दोबारा ठीक ढंग से काम करने लगेगा।