{"_id":"623054bee7a1bc1ce303e8f3","slug":"credit-card-tips-4-things-to-know-before-upgrading-credit-card-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड कराने से पहले जान लें ये चार बातें, वरना हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड कराने से पहले जान लें ये चार बातें, वरना हो सकता है नुकसान
Tue, 15 Mar 2022 02:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 15 Mar 2022 02:39 PM IST
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड कराते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक समय था जब लोगों को अपने ही पैसे के लिए बैंकों में लंबी-लंबी लाइनें लगाकर खड़ा रहना पड़ता था। सुबह से लाइन में लगने के बाद हाथ में पैसा आ जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं थी, क्योंकि बैंक का सर्वर कब चला जाए ये किसी को नहीं पता था। लेकिन समय के साथ बदलाव हुए, और अब ऐसा नहीं है क्योंकि आज के समय में लगभग हर किसी के पास डेबिट कार्ड है। इसकी मदद से आप कभी भी अपने नजदीकी एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। ठीक डेबिट कार्ड की तरह ही अब लोग क्रेडिट कार्ड का भी काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड दिया जाता है, जिस पर एक लिमिट सेट होती है और फिर आप इसका इस्तेमाल करके हर महीने इसका बिल भरते हैं। वहीं, कई बार बैंक अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को कार्ड अपग्रेड करने के लिए कहता है। लेकिन आपको कार्ड को अपग्रेड कराने से पहले कुछ बातों को जान लेना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना जरूरी है। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड कराते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
बैंक जबरदस्ती नहीं कर सकता
- सबसे पहले तो आपको इस बात को जानना चाहिए कि कोई भी बैंक आप पर प्रेशर नहीं बना सकता कि आप क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड ही कराएं। ये आपकी मर्जी है कि आप कार्ड को अपग्रेड कराना चाहते हैं या नहीं।
क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड कराते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
फीस जान लें
- अगर आप क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करा रहे हैं, तो पहले उसकी सालाना फीस जाल लें। कई बार बैंक आपको इतने लाभ नहीं देते हैं, जितनी आपसे सालाना फीस वसूल लेते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि अगर फीस ज्यादा है, तो कार्ड को चुनने से बचें और आजकल तो बैंक पुराने ग्राहकों को फ्री फीस वाले कार्ड भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड कराते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : iStock
ओवर लिमिट चार्ज और रिवॉर्डस प्वाइंट का ध्यान रखें
- कई बार आप किसी महीने क्रेडिट कार्ड से पूरी रकम निकाल लेते होंगे, और जब आप उस पैसे की ईएमआई बनवाते हैं, तो बैंक आपसे ओवर लिमिट चार्ज लेता है। इसलिए ध्यान रखें कि नए कार्ड में ये चार्ज कितना है। वहीं, आप रिवॉर्डस प्वाइंट के बारे में भी जान लें कि कितना कैशबैक आपको मिलेगा।
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड कराते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
ब्याज और शुल्क जान लें
- अगर बैंक आपसे क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने के लिए कह रहा है, तो ये जरूर जान लें कि अपग्रेड कराने के बाद जो क्रेडिट कार्ड आप ले रहे हैं। उसमें ब्याज और निकासी शुल्क कितना देना है। कोशिश करें कि ऐसा क्रेडिट कार्ड चुनें जिसमें निकासी शुल्क और ब्याज बेहद कम हो।