फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: पहली बार गाड़ी चलाने वाले कभी न भूलें ये चार बातें, वरना हो सकती है दिक्कतें

Fri, 19 May 2023 11:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 19 May 2023 11:08 AM IST
विज्ञापन
Things to Consider Before Driving Vehicle for First Time Know Driving Tips for Beginners
ड्राइविंग करते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

Driving Tips for Beginners: इस दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर कोई अपनी जिंदगी में व्यस्त है। सुबह उठना स्कूल-कॉलेज से लेकर दफ्तर तक जाना और देर से लौटना आदि। ये आजकल लोगों की दिनचर्या हो चुकी है। वहीं, लगभग हर कोई चाहता है कि उसका समय बचे और वो हर जगह पर बिना किसी परेशानी के पहुंच भी जाए। इसके लिए लोग अपना वाहन खरीदते हैं, ताकि आने-जाने में उनका न समय खराब हो और न ही दिक्कतें हों। पर शायद आप ये तो जानते होंगे कि गाड़ी चलाने के कुछ नियम भी हैं और खासतौर पर अगर आप पहली बार गाड़ी चलाने जा रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। वरना आपका चालान कटने के अलावा आपको कई दिक्कतों से गुजरना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Things to Consider Before Driving Vehicle for First Time Know Driving Tips for Beginners
ड्राइविंग करते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

पहली बार गाड़ी चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • गाड़ी चलाते समय आपको स्पीड का खास ध्यान रखना है। कई लोग खुली सड़क देखकर गाड़ी तेज भगाने लगते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। जबकि दूसरी तरफ सड़कों पर लगे कैमरों से आपका ओवर स्पीडिंग का चालान तक कट सकता है।
Things to Consider Before Driving Vehicle for First Time Know Driving Tips for Beginners
ड्राइविंग करते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Istock

नंबर 2

  • आप जब भी गाड़ी चलाएं, तो रेड लाइट का हमेशा पालन करें। जाम न लगे और बिना किसी दिक्कत के लोग जा सके, इसलिए ये रेड लाइट लगाई जाती हैं। लाल लाइट का मतलब रूक जाएं, पीली लाइट का मतलब चलने और रूकने के लिए तैयार हो जाए और हरी लाइट का मतलब आप जा सकते हैं। अगर आप नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो आपका चालान कट सकता है और आप दुर्घटना के शिकार भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Things to Consider Before Driving Vehicle for First Time Know Driving Tips for Beginners
ड्राइविंग करते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 3

  • आप जब भी गाड़ी चलाएं तो अपने पास गाड़ी के सभी दस्तावेज रखें। आप चाहें तो इन्हें डिजिटली तौर पर अपने मोबाइल में भी रख सकते हैं। आपको ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, पीओसी और इंश्योरेंस जैसे दस्तावेज अपने साथ कैरी करने चाहिए। ताकि आप चालान से बच सकें क्योंकि ट्रैफिक पुलिस आपके इन दस्तावेजों को चेक कर सकती है।
विज्ञापन
Things to Consider Before Driving Vehicle for First Time Know Driving Tips for Beginners
ड्राइविंग करते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 4

  • अगर आप दोपहिया वाहन चला रहे हैं, तो ध्यान रखें कि हेलमेट जरूर पहनें। साथ ही अपने साथ बैठे दूसरे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनाकर ही गाड़ी चलाएं। इसके अलावा अगर आप चार पहिया वाहन चला रहे हैं। तो सीट बेल्ट जरूर लगाएं और बाकी लोगों को भी लगाने को कहें। ये सुरक्षा और चालान से बचने के लिए यानी दोनों चीजों के लिए जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed