फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: पीएम आवास योजना में आवेदन करने से पहले जान लें ये बातें, वरना नहीं मिलेगा लाभ

Fri, 30 Jun 2023 10:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 30 Jun 2023 10:09 AM IST
विज्ञापन
These document reuired for PM Awas Yojana Registration
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock

PM Awas Yojana Benefits: सरकार जितनी भी योजनाएं चलाती है उनके पीछे ये उद्धेश्य रहता है कि इनका लाभ सही लोगों तक पहुंच पाए। मुफ्त व सस्ता राशन, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन, बीमा समेत कई अन्य तरह की योजनाएं सरकार द्वारा जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए चलाई जाती है। इन्हीं में एक योजना है प्रधानमंत्री आवास योजना। इस योजना के अंतर्गत जिनके पास कच्चे मकान हैं, उन लोगों को सरकार घर बनाने के लिए आर्थिक मदद कर रही है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आप भी आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। लेकिन आवेदन के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। वरना आपका आवेदन रद्द तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं जिनका आपको आवेदन के समय ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

These document reuired for PM Awas Yojana Registration
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : pixabay
  • दरअसल, आवेदन के समय आपको ये ध्यान रखना होता है कि अगर आप अपात्र हैं, तो इस योजना में आवेदन न करें, क्योंकि ऐसा करने पर आपका आवेदन रद्द हो सकता है। योजना के अंतर्गत पहले लाभार्थियों की लिस्ट जारी की जाती है और फिर आवेदक की जांच होती है और सबकुछ सही पाए जाने पर ही पैसे आवंटित किए जाते हैं।
These document reuired for PM Awas Yojana Registration
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock

इन लोगों को नहीं मिलता लाभ:-

  • उन लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिलता, जिनके पास मोटर युक्त वाहन, दुपहिया या तिपहिया वाहन है। ऐसी स्थिति में आपको अपात्र माना जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
These document reuired for PM Awas Yojana Registration
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
  • अगर आपके परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है, तो भी वो योजना का लाभ नहीं ले सकता है
  • जिनके पास फ्रिज, लैंडलाइन कनेक्शन, ढाई एकड़ या उससे ज्यादा जमीन है, उन्हें भी अपात्र माना जाता है
विज्ञापन
These document reuired for PM Awas Yojana Registration
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
  • योजना का लाभ वो लोग भी नहीं ले सकते, जिनके पास 50 हजार रुपये या उससे ज्यादा का किसान क्रेडिट कार्ड है। इसलिए आप जब भी पीएम आवास योजना में आवेदन करने जाएं, तो पहले इन बातों का ध्यान रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed