Rent Agreement: वैसे तो लगभग हर कोई चाहता है कि उसका खुद का अपना घर हो, लेकिन बड़े-बड़े शहरों में हर किसी का अपना घर किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं है। ऐसे में लोगों की एक बड़ी संख्या किराए पर रहने को मजबूर है। जहां एक तरफ बच्चे पढ़ाई के लिए दूसरे शहर जाते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग नौकरी के लिए भी दूसरे शहर जाते हैं। ऐसे में अपना घर न होने की वजह से इन्हें किराए के घर में रहना पड़ता है। वहीं, किराए पर रहने के लिए मकान मालिक रेंट एग्रीमेंट बनवाता है, ताकि किसी को किराए पर रखते समय या बाद में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। ऐसे में अगर आप भी रेंट एग्रीमेंट बनवा रहे हैं, तो आपको कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
Rent Agreement: रेंट एग्रीमेंट बनवाते समय कभी न करें ये गलतियां, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेंट एग्रीमेंट बनवाते समय इन गलतियों से बचें:-
निमय व शर्तें जरूर पढ़ लें
- आप जब भी कोई घर किराए पर लेते समय रेंट एग्रीमेंट बनवाएं, तो मकान मालिक द्वारा अगर कोई नियम व शर्ते इसमें लिखवाई गई हैं, तो उन्हें हस्ताक्षर करने से पहले जरूर पढ़ लें। इससे आप बाद की दिक्कतों से पहले ही बच जाएंगे।
अपनी बातें लिखवाना न भूलें
- रेंट एग्रीमेंट अगर मकान मालिक ने अपने नियम लिखवाए हैं, तो आप भी अपनी बातों को इसमें लिखवा सकते हैं। इसलिए इसके बनते समय ही इसमें वो चीजें लिखवा लें जो आप चाहते हैं।
एक कॉपी अपने पास रखना न भूलें
- रेंट एग्रीमेंट की एक कॉपी अपने पास जरूर रखें। कई लोग जब घर किराए पर लेते हैं तो रेंट एग्रीमेंट में साइन तो कर देते हैं, लेकिन एक कॉपी अपने पास रखना भूल जाते हैं। ऐसा न करें और इसकी कॉपी अपने पास जरूर रखें। इससे आपके आगे कई काम बन सकते हैं।
लॉक-इन पीरियड का ध्यान रखें
- लॉक-इन पीरियड में किराएदार मकान मालिक की प्रॉपर्टी को तय समय और बिना बताए नहीं छोड़ सकता। अगर वो ऐसा करता है, तो उसके द्वारा दी गई सिक्योरिटी मकान मालिक वापस नहीं करता है। इसलिए इस बात को पहले ही अपने मकान मालिक के साथ कर लें।